फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Uproar over non-arrest of the accused in the kidnapping of the teenager

किशोरी के अपहरण में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हंगामा

Tue, 08 Feb 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Uproar over non-arrest of the accused in the kidnapping of the teenager
जींद। उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव से दो फरवरी को 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण के मामले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर लोगों ने नारेबाजी कर हंगामा किया। एसपी ने पीड़ित पक्ष को शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। वहीं किशोरी के पिता ने चेतावनी दी है कि यदि एक दिन बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के लोगों का नेतृत्व कर रहे दिनेश खापड़ ने बताया कि उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की किशोेरी का गांव के ही कई लड़कों ने दो फरवरी की शाम को अपहरण कर लिया। घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इसमें लड़की के चाचा ने बताया कि एक आरोपी के साथ उसका एक फरवरी को झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद मुख्य आरोपी व उसके तीन और साथियों ने भतीजी को उठाने की धमकी दी थी। जिसके अगले ही दिन आरोपियों ने उसकी भतीजी का अपहरण कर लिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष के लोगों ने डायल 112 पर इस मामले की सूचना देकर उचाना थाना में मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने आरोप लगाए की जिन लोगों को पुलिस ने राउंडअप किया था, उनको भी छोड़ दिया गया। इस मामले में एसपी ने पीड़ित पक्ष के साथ बैठक कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed