फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Uproar over delay in vaccination

टीका लगवाने में देरी होने पर किया हंगामा

Sun, 16 May 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Uproar over delay in vaccination
जींद। एक ओर जहां कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, वहीं कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने में प्रशासन का कुप्रबंधन सामने आ रहा है। पीपी सेंटर स्थित कोरोना टीकाकरण केंद्र पर शनिवार को कंप्यूटर ऑपरेटर के नहीं पहुंचने से काम बाधित रहा। इसके चलते लोगों ने हुंगामा किया। इसके चलते यहां पुलिस भी बुलानी पड़ी। हालांकि फिर एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों ने काम संभाला और धीरे-धीरे टीकाकरण का काम हुआ।
विज्ञापन

दरअसल टीकाकारण का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन भी करना होता है। इसके लिए पीपी सेंटर में एक महिला कंप्यूटर कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई थी। शनिवार को यह कर्मचारी नहीं आईं। बताया जा रहा है यह कर्मचारी बीमार थीं। टीकाकरण के लिए लोग सुबह आठ बजे से ही लाइन में लग जाते हैं। ऐसे में जब नौ बजे भी टीकाकरण का काम शुरू नहीं हुआ तो लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके कुछ ही देर बार टीका लगाने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

आज सिर्फ चार केंद्रों पर होगा टीकाकरण
ईद के दिन कर्मचारियों ने काम किया था। ऐसे में अब रविवार को टीकाकरण काम सभी केंद्रों पर नहीं होगा। शनिवार को जारी शेड्यूल के अनुसार रविवार को 18-45 साल के लोगों को पीपीसी जींद व नागरिक अस्पताल नरवाना में ही टीका लगेगा। वहीं 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को पीपी सेंटर जींद व नागरिक अस्पताल नरवाना में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2243 लोगों को लगा टीका
जिले में शनिवार को कुल 2243 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक जिला में 151810 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। शनिवार को नौ स्वास्थ्यकर्मियों को पहली व नौ को ही दूसरी डोज दी गई। वहीं प्रथम पंक्ति के 21 लोगों को पहली और 14 को दूसरी डोज दी गई। 18 से 45 साल के 1132लोगों को टीका लगाया गया। 45 से 59 साल के 475 लोगों को पहली व 203 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। 60 साल से अधिक उम्र के 172 लोगों को पहली व 208 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।

कोट
टीकाकरण के काम में सक्षम को लगाया गया था। उनका समय पूरा होने पर वे नहीं आए। इसके चलते दिक्कत हुई, लेकिन सभी लोगों को टीका लगाया गया है। अब जिला सूचना अधिकारी कार्यालय से कंप्यूटर ऑपरेटर की मांग की गई है।
-डॉ. नवनीत सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed