फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Uproar in programs of Panchayat Minister Devendra Babli in Sonipat and Jind

Haryana: आजाद हिंद फौज के परिवार से संबंध रखता हूं, मैं नहीं डरता ऐसे सरपंचों से..., मंत्री ने क्यों कहा ये?

Sat, 17 Dec 2022 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 10:57 PM IST
सार

जींद में जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री को भाषण के बीच अलेवा के सरपंच द्वारा रोकने पर विवाद हो गया। वहीं मुरथल में पंच और सरपंचों ने ई-टेंडरिंग का विरोध जताते हुए मंत्री के समक्ष नारेबाजी की।

विज्ञापन
Uproar in programs of Panchayat Minister Devendra Babli in Sonipat and Jind
जींद में सरपंच को बोलने से रोकने का प्रयास करते पुलिसकर्मी। सोनीपत में मंत्री के सामने नारेबाजी करते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विकास पर मंथन के लिए आयोजित जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम विवाद का विषय का बन गया। जींद में शनिवार को विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के भाषण के बीच अपनी बात रखने पर एक सरपंच को पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। इस पर वहां मौजूद जनप्रतिनिधि विरोध जताते हुए कार्यक्रम छोड़कर निकल गए। वहीं सोनीपत के मुरथल में पंच और सरपंचों ने ई-टेंडरिंग का विरोध जताते हुए मंत्री के समक्ष नारेबाजी की।
विज्ञापन


जींद-सफीदों रोड स्थित श्याम गार्डन में जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में अलेवा के सरपंच विनोद ने मंत्री को अपनी तरफ से कुछ मांगों को लेकर भाषण के बीच में ही रोकना चाहा। इस पर पुलिसकर्मियों ने सरपंच को रोका। पुलिसकर्मियों के रोकने पर भी वे नहीं माने तो मंत्री को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इसको बाहर निकालो, इस तरह के सरपंच हर कार्यक्रम में मिलते हैं।
विज्ञापन


जिसके बाद वहां मौजूद अन्य सरपंच भड़क गए और कार्यक्रम से बाहर निकलकर मंत्री के खिलाफ आधा घंटे तक नारेबाजी शुरू कर दी। मंत्री ने इसके बाद कार्यक्रम में कहा कि वे आजाद हिंद फौज के परिवार से संबंध रखते हैं। इस तरह के लोगों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि सरपंची की आड़ में ठेकेदारी करने वालों पर उनका ध्यान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच बोले- मांगें उठा रहे थे, मंत्री ने अपमान किया  
विरोध जता रहे सरपंचों ने कहा कि वे मंत्री के समक्ष गांव में विकास कार्य करवाने के लिए दो लाख के बजाय 50 लाख रुपये की सीमा करने, सरपंचों का वेतनमान 25 हजार रुपये करने और सरकारी रैली व जलसों में लोगों के ले जाने के लिए उन पर दबाव न बनाने की मांग उठाना चाहते थे। मंत्री ने उनका अपमान किया है। वे उनसे सामूहिक तौर पर माफी मांगें, अन्यथा वर्ष 2024 के चुनाव में वे इस अपमान का बदला लेंगे।

सरपंच गांव का जनप्रतिनिधि है, कोई ठेकेदार या अकाउंटेंट नहीं
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल (सोनीपत) में आयोजित कार्यक्रम में सरपंचों ने ई-टेंडरिंग का विरोध जताते हुए मंत्री से कहा कि अगर उन्हें विकास कार्यों के लिए पैसा सीधे नहीं दिया जा सकता तो ठेकेदार और अधिकारी अपनी मनमर्जी से गांव में कार्य करवाएंगे। दुभेटा के सरपंच विकास आर्य और महमूदपुर के सरपंच सतपाल मान ने एक सुर में कहा कि हम तो केवल अब गांव के चौकीदार बनकर ही रह जाएंगे।


महज दो लाख रुपये से ज्यादा के विकास कार्य हम नहीं करा पाएंगे। मंत्री को मांगों से अवगत कराया, लेकिन सरपंचों की बात नहीं सुनी। वहीं बबली ने कहा कि सरकार शहरों की तर्ज पर गांवों का भी विकास करवाएगी। सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। पिछली सरकारों में जो सरपंच घोटाले करते थे, उन पर सरकार ने कार्रवाई करते हुए रिकवरी की है। अधिकारियों पर भी शिकंजा कसा है। सरपंच गांव का जनप्रतिनिधि है, कोई ठेकेदार या अकाउंटेंट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed