फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Unreserved bogies will increase in superfast trains, passengers will get convenience

Jind News: सुपरफास्ट ट्रेनों में बढ़ेगी अनारक्षित बोगी, यात्रियों को होगी सुविधा

Mon, 29 Jul 2024 04:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 29 Jul 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Unreserved bogies will increase in superfast trains, passengers will get convenience
28जेएनडी01-इंटरसिटी सुपरफास्ट टे्रन में सवार होते यात्री। संवाद
जींद। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए सुपरफास्ट ट्रेनों में अनारक्षित बोगी बढ़ाई जाएगी। इसके बाद यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी नहीं आएगी। रेलवे ने ट्रायल के तौर पर श्रीगंगानगर-दिल्ली इंटरसिटी और जयपुर-दिल्ली-बठिंडा सैनिक एक्सप्रेस में बोगी बढ़ा दी है। रेलवे अधिकारियों ने सुपरफास्ट टे्रनों में बोगी बढ़ाने के लिए हेड ऑफिस में प्रपोजल भेजा हुआ है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर रोजाना 15 से ज्यादा सुपरफास्ट गाड़ियां अपडाउन करती हैं। इनमें से अधिकतर गाड़ियां लंबे रूट की है जो कि उत्तर से दक्षिण भारत तक जाती हैं। इन सुपरफास्ट टे्रनों में नरवाना, उचाना, जींद और जुलाना स्टेशन से रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। जिले से सैंकड़ों ऐसे यात्री हैं जो रोजाना दिल्ली, लुधियाना, बठिंडा, रोहतक, बहादुरगढ़ तक व्यापार के सिलसिले में आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

फिलहाल रेलवे ने श्रीगंगानगर से दिल्ली के लिए चलने वाली 12481-82 नंबर सुपरफास्ट ट्रेन में दो अनारक्षित बोगी बढ़ाई है जबकि 20409-10 दिल्ली कैंट-बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन में भी एक थर्ड एसी और एक आरक्षित कोच की अस्थाई तौर पर बढ़ोतरी की है। हालांकि श्रीगंगानगर इंटरसिटी में दो बोगी बढ़ाए जाने से यात्रियों की परेशानी खत्म हो गई है। सुबह के समय श्रीगंगानगर की तरफ से आने वाली इंटरसिटी में नरवाना और जींद जंक्शन पर यात्रियों को जगह नहीं मिल पाती थी, लेकिन बोगी बढ़ने के बाद सीटें मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

अवध-असम में यात्रियों को होती है ज्यादा परेशानी

डिब्रूगढ़ से लालगढ़ अवध-असम ट्रेन का दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर गुजरने वाली टे्रनों में सबसे लंबा रूट है। रेलवे ने इस टे्रन से आरक्षित और अनारक्षित कोच घटा दिए हैं, जबकि एसी कोच बढ़ा दिए है। इससे मध्यमवर्गीय यात्री अब टिकट लेकर इस ट्रेन में सफर नहीं कर सकते, क्योंकि इस टे्रन में न तो आरक्षित और न अनारक्षित कोच में जगह मिलती है। सीट तो मिलनी दूर खड़ा होने के लिए भी जगह नहीं मिल पाती।


वर्जन

सुपरफास्ट ट्रेनों में अतिरिक्त बोगी बढ़ाने के लिए प्रपोजल भेजा हुआ है। मंजूरी मिलते ही बोगी बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ट्रेनों में अतिरिक्त बोगी बढ़ जाने पर यात्रियों को सफर करने में परेशानी नहीं आएगी और उनको सीट भी मुहैया होगी।-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed