{"_id":"5820d8e64f1c1bc932b37bd1","slug":"uniti-with-worke-premlata-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति की हर लड़ाई में कार्यकर्ताओं ने दिया साथ : प्रेमलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति की हर लड़ाई में कार्यकर्ताओं ने दिया साथ : प्रेमलता
jind
Updated Tue, 08 Nov 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
विलेज प्रभारियों को सम्मानित करतीं विधायक प्रेमलता।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक प्रेमलता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की राजनीति लड़ाई के हर दौर में कार्यकर्ताओं ने साथ दिया है। आज केंद्र में जिस पद पर बीरेंद्र सिंह है वो कार्यकर्ताओं की बदौलत है। राजनीति में सबसे बड़ी शक्ति नेता की कार्यकर्ता होते हैं। जिस नेता, पार्टी के पास कार्यकर्ता मेहनती, निष्ठावान होते हैं वह राजनीति में निरंतर कार्यकर्ताओं के दम पर राजनीति लड़ाई लड़ सकता है। प्रेमलता सोमवार को गांव डूमरखां कलां में विलेज प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि अब से पहले जो भी सरकार प्रदेश में बनी उस सरकार में क्षेत्रवाद, भेदभाव की राजनीति हुई। रोजगार, विकास को एक जिले तक सीमित रखा। कांग्रेस में सीएम रहे चौधरी भजन लाल ने आदमपुर, चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक, चौधरी बंसीलाल ने भिवानी, इनेलो के शासनकाल में सीएम रहे ओमप्रकाश चौटाला ने सिरसा तक विकास, रोजगार को सीमित रखा। पहली बार प्रदेश में ऐसी सरकार, ऐसा सीएम मनोहर लाल के रूप में लोगों को मिला जो समान विकास, समान रोजगार की सोच के तहत काम कर रहे है। प्रेमलता ने कहा कि भाजपा के दो साल के शासनकाल में जो विकास कार्य हलके में हुए हैं उन कार्यों के बारे में गांव-गांव, घर-घर जाकर कार्यकर्ता प्रचार करें। हलके के लोगों की वर्षों पुरानी उचाना को उपमंडल का दर्जा देने सहित अनेकों मांगे पूरी हो चुकी है। हर किसी को इस बात का पता लगे इसके लिए आज के दौर में प्रचार जरूरी है।
विज्ञापन