फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Underpass

जल्द शुरू होगा अंडरपास बनने का काम

Thu, 03 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Thu, 03 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Underpass

मिनी बाईपास के राह में पिछले दो साल से रोड़ा बने जींद-पानीपत तथा दिल्ली-जींद रेलवे लाइन पर जल्द ही अंडरपास बनाने का कार्य प्रारंभ होगा। रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर संजीव गर्ग ने अंडर पास के लिए प्रशासन को जल्द ही एस्टीमेट भेजने का आश्वासन दिया है। साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन जेएस मेहरा को बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया है।  

विज्ञापन


रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर बुधवार को जींद-गोहाना-सोनीपत रेल लाइन के निरीक्षण के लिए आए हुए थे। इसी दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन ने रेलवे डिप्टी चीफ इंजीनियर से मिलकर अंडर पास के बारे में बातचीत की और टेलीफोन के माध्यम से डीसी विनय सिंह से बात करवाई गई।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान डिप्टी चीफ इंजीनियर ने जल्द ही अंडर पास के लिए एस्टीमेट भेजने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि रेलवे लाइन पर अंडरपास नहीं बनने की वजह से दो साल से मिनी बाईपास रद पड़ा है। सरकार द्वारा दो बार अंडर पास बनवाने के लिए फिजिबिलिटी टेस्ट करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने भी यहां अंडरपास बनाए जाने के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। अंडर पास के निर्माण के लिए सरकार को रेलवे को पैसा भेजना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने बजट का एस्टीमेट रेलवे से मांगा है। रेलवे द्वारा एस्टीमेट भेजने के बाद अंडर पास के निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।

जाम से मिलेगी मुक्ति

काफी समय से अंडरपास बनने का इंतजार कर रहे हैं। अंडर पास नहीं होने की वजह से शहरवासियों को मिनी बाईपास का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। अगर अंडरपास बनता है, तो निश्चित ही जाम से मुक्ति मिलेगी।
रामकुमार शर्मा, भटनागर कॉलोनी

अंडर पास नहीं बनने से हो रही परेशानी
अंडर पास नहीं होने की वजह से काफी लोग रेलवे लाइन के ऊपर से बाइक निकालते हैं, जो खतरे से खाली नहीं है। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। करोड़ों रुपये से जो मिनी बाईपास बनाया है, उसका भी लाभ नहीं मिल पा रहा है।
राहुल, रोहतक रोड निवासी

रेलवे ट्रैक पर अंडर पास बनवाने का नक्श तैयार करवाकर कई माह पहले ही विभाग के उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया गया था। आज रेलवे डिप्टी चीफ इंजीनियर से मिले हैं और बातचीत के लिए शुक्रवार को दिल्ली आने को कहा है।
जयपाल मेहरा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, जींद

रेलवे डिप्टी इंजीनियर ने वीरवार को एस्टीमेट भेजने का आश्वासन दिया है। एस्टीमेट मिलते ही जिला प्रशासन की ओर से रेलवे को बजट भेज दिया जाएगा। जल्द ही अंडर पास का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विनय सिंह, डीसी, जींद

जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर इसी माह चलेगी मालगाड़ी

जींद। काफी समय से जींद-सोनीपत रेल लाइन शुरू होने की बाट जो रहे रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने वर्ष 2015 में ही जींद-सोनीपत रेल लाइन शुरू करने का दावा किया है। रेल लाइन पर दिसंबर माह के अंत में मालगाड़ी चलेगी। इसके बाद सीआरएस (कमीश्नर रेलवे सेफ्टी) के निरीक्षण के बाद जल्द ही यात्री गाड़ी भी रेललाइन पर दौड़ेंगी।

जींद-गोहाना-सोनीपत रेलवे लाइन पर ट्रेन चलाने से पहले बुधवार को रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर संजीव गर्ग ने लाइन का निरीक्षण किया। अब जल्द ही लाइन का निरीक्षण सीआरएस द्वारा किया जाएगा। सीआरएस से स्वीकृति मिलने के बाद लाइन ट्रेन संचालन के लिए तैयार होगी।

डिप्टी चीफ इंजीनियर ने जींद से सोनीपत तक रेल लाइन का निरीक्षण किया और लाइन पर चल रहे कार्य की गति पर संतोष जाहिर किया और दो-तीन बार निरीक्षण के बाद दिसंबर माह के अंत तक मालगाड़ी चलाए जाने का दावा किया।

जींद-गोहाना-सोनीपत रेल लाइन की घोषणा तत्कालीन हुड्डा सरकार के समय हुई थी और पिछले काफी समय से रेल यात्रियों को इस लाइन के शुरू होने का इंतजार है। रेल लाइन शुरू होने से गोहाना व सोनीपत के साथ-साथ दिल्ली का सफर भी आसान होगा।


रेल लाइन पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है, जो जल्द ही पूरा होगा। दिसंबर माह के अंत तक रेल लाइन पर पहले मालगाड़ी चलाई जाएगी। सीआरएस के निरीक्षण के बाद जल्द ही यात्री गाड़ी भी इस रेल लाइन पर चलने लगेंगी।
संजीव गर्ग, डिप्टी चीफ इंजीनियर, रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed