फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teachers who kindled the flame of education in rural areas were honored.

Jind News: ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षकों को मिला सम्मान

Wed, 07 Oct 2026 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers who kindled the flame of education in rural areas were honored.
06जेएनडी06: अंतरराष्ट्रीय ​शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में कविता लोहान को सम्मानित करते
जींद। विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में जुटे शिक्षकों की मेहनत को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर सम्मान मिला। केंद्रीय आर्य युवक परिषद की ओर से निजी स्कूल में आयोजित प्रांतीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश भर के 131 राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामराय की प्राचार्य ज्योति शर्मा, गणित प्राध्यापक कुलदीप लोहान और इतिहास प्रवक्ता पूनम को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान दिया गया। वहीं हर्ष इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षिका एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिकारी कविता लोहान को भी शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और सोच को दिशा देने का कार्य भी करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में सीमित संसाधनों के बीच शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मानित शिक्षिका कविता लोहान ने कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों के प्रति और अधिक समर्पण एवं जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है। रामराय विद्यालय के तीन शिक्षकों के सम्मान से विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। गांव में भी शिक्षकों की उपलब्धि पर लोगों ने प्रसन्नता जताई।


शिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : डॉ. रामपाल सैनी
मुख्य अतिथि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। विद्यार्थियों को सही दिशा देने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय आर्य युवक परिषद की ओर से शिक्षकों को सम्मानित करने की पहल उनके मनोबल को बढ़ाने वाली है और इससे अन्य शिक्षक भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed