फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Under rule seven, a two-day symbolic strike was started in protest against the notice given to the patwaris.

नियम सात के तहत पटवारियों को नोटिस दिए जाने के विरोध में शुरू की दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल

Thu, 17 Feb 2022 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Under rule seven, a two-day symbolic strike was started in protest against the notice given to the patwaris.
दी रिवन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने पटवारियों को नोटिस दिए जाने के विरोध में दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल जिला प्रधान नरेश कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के बाहर शुरू की है जिसके चलते रिवन्यू से जुड़े कार्य दिनभर पूर्ण रुप से ठप रहे और लोगों को कार्यों के चलते दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी के ऑब्जर्वर सन्नी डागर व जिला प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि नियम सात के तहत जो नोटिस पटवारियों को जारी किए हैं। वह झूठे व निराधार हैं। पटवारी की इसमें कोई हिस्सेदारी नहीं होती इसमें सारी औपचारिकताएं सब रजिस्ट्रार तथा रजिस्टरी क्लर्क द्वारा पूरी की जाती है लेकिन पटवारियों को बिना कारण बली का बकरा बनाया जा रहा है। पटवारियों पर सरकार ने आरोप लगाया है कि पटवारी भूमि की किस्म को बदल देता है जबकि पटवारी हर छह माह खेतों में जाकर गिरदावरी का कार्य करता है। भूमि की किस्म का इंदराज गिरदावरी में दर्ज करता है। नोटिस जारी किए जाने से पटवारियों तथा कानूनगो में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक जारी किए गए नोटिसों को वापस नहीं लिया जाता तब तक एसोसिएशन द्वारा धरने तथा रोष प्रदर्शन जारी रहेंगे। इस अवसर पर रामफल दलाल, महावीर, राजकुमार श्योकंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed