फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Uncontrolled tractor kills scooter rider, accused flees with vehicle

Jind News: बेकाबू ट्रैक्टर ने ली स्कूटी सवार की जान, आरोपी वाहन सहित भागा

Mon, 16 Feb 2026 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 16 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor kills scooter rider, accused flees with vehicle
नरवाना। उझाना गांव के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत भाग गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक की पहचान गांव ढूंढा निवासी गुरुदेव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृत युवक के भाई बलदेवा ने एफआईआर में बताया कि शनिवार शाम वह भाई की तलाश में उझाना गांव गया था। लौटते समय गुरुदेव अपनी स्कूटी से आगे चल रहा था जबकि वह पीछे आ रहा था। इसी दौरान पीछे से एक बेकाबू ट्रैक्टर आया और गुरुदेव की स्कूटी को टक्कर मार दी। गुरुदेव सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन

आरोप है कि चालक ने ट्रैक्टर रोकने के बजाय गुरुदेव के ऊपर चढ़ाकर भाग गया। सब इंस्पेक्टर पवन का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed