फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Uncontrolled car overturned on bumpy Rohtak road

ऊबड़-खाबड़ रोहतक रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी कार

Sun, 17 Jan 2021 10:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car overturned on bumpy Rohtak road
रोहतक रोड पर पलटी कार। - फोटो : Jind
जींद। पिछले दो वर्ष से बदहाल रोहतक रोड पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। रविवार को गड्ढों में अनियंत्रित होकर एक कार पलट गई। कार सवार घिमाना निवासी दो भाई जींद से घर जा रहे थे। हादसा एक ऑटो को साइड देने के प्रयास में हुआ। आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों भाइयों को कार से निकाला। गनीमत रहीं कि दो भाई सुरक्षित रहे। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

रोहतक रोड चौकी इंचार्ज ने बताया कि घिमाना निवासी दोनों भाई जींद से वापस घर जा रहे थे। जब वह रोहतक रोड पर गए तो रास्ता खराब होने के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दोनों भाई सुरक्षित हैं। लोगों ने बताया कि रोहतक रोड पर अमरूत योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम दो साल से चल रहा है। यहां पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है वहां भी सड़क समतल नहीं है। इस बारे में विधायक से लेकर अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब तक इस रोड पर चार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed