फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Uncle and nephew attacked over measuring of field

Jind News: खेत की पैमाइश को लेकर चाचा-भतीजे पर किया हमला

Wed, 11 Jun 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 11 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew attacked over measuring of field
जींद। रिटोली गांव में खेत की पैमाइश को लेकर चार लोगों ने चाचा-भतीजे पर हमला कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रिटोली निवासी संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि 8 जून को उसके चाचा सतबीर का उसके पास सुबह फोन आया कि जमीन की पैमाइश के लिए खेत में आ जाओ। वह और उसका चाचा सुरेंद्र खेत में चले गए। वहां पहले से खेत में सतबीर, अनिल, सुनील, मीनू मौजूद थे। सतबीर, अनिल और मीनू जमीन माप रहे थे। उसने कहा कि चाचा सतबीर जमीन को ठीक तरह से माप लो नहीं तो पटवारी से पैमाइश करवा लेंगे। इस पर सतबीर, अनिल एकदम तैश में आ गए और गाली गलौज करने लगे। जब उसने रोका तो सतबीर, सुनील, मीनू ने उसे पकड़ लिया और अनिल ने कस्सी सिर में मारी। सतबीर, सुनील, मीनू ने उसे और उसके चाचा पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि अनिल ने चाकू से भी हमला किया। पुलिस ने इस मामले में सतबीर, सुनील, मीनू और अनिल के खिलाफ हमला करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed