{"_id":"6ac55b810b39c94e550c052f","slug":"unable-to-find-space-to-store-paddy-commission-agents-locked-the-main-gate-of-the-mandi-jind-news-c-199-1-jnd1005-161626-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धान रखने की जगह नहीं मिली तो आढ़तियों ने मंडी के मुख्य गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धान रखने की जगह नहीं मिली तो आढ़तियों ने मंडी के मुख्य गेट पर जड़ा ताला
विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। नईं अनाज मेला मंडी के मुख्य गेट पर ताला लगाते हुए आढ़ती। संवाद।
नरवाना। नई अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ने के साथ ही खरीद और उठान व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। मंडी में धान रखने के लिए पर्याप्त जगह और समय पर बारदाना नहीं मिलने से नाराज आढ़तियों ने सोमवार को मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। आढ़तियों ने मंडी प्रशासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।
मुख्य गेट पर ताला लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने आढ़तियों से गेट खोलने और व्यवस्था सुचारू करने की अपील की लेकिन आढ़तियों ने गेट खोलने से मना कर दिया। बाद में पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद आढ़तियों ने गेट खोल दिया। इस दौरान एक घंटे तक मंडी का गेट बंद रहा।
मंडी प्रधान जयदेव बंसल ने कहा कि मंडी में धान के ढेर लगाने तक की जगह नहीं बची है। किसान ट्रॉलियों में फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं लेकिन धान उतारने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा बारदाने की भी समस्या बनी हुई है। दो दिन पहले बिक चुके धान का बारदाना भी अब तक मंडी में नहीं पहुंचा है। ऐसे में खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और किसान व आढ़ती दोनों परेशान हैं।
विज्ञापन
जयदेव बंसल ने आरोप लगाया कि मंडी की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से बात करने पर उन्हें चंडीगढ़ का मामला बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि समस्या का समाधान चंडीगढ़ से होना है तो किसान और आढ़ती अपनी शिकायत लेकर किस अधिकारी के पास जाएं। आढ़तियों के अनुसार कई किसान पिछले करीब 10 दिन से मंडी में धान लेकर बैठे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि धान के पंजीकरण और सत्यापन में भी किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, एक एकड़ में 24 क्विंटल धान खरीद की सीमा पर भी आढ़तियों ने सवाल उठाए। उनका कहना है कि इससे किसानों को अतिरिक्त उपज बेचने में परेशानी हो रही है। आढ़तियों ने जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की।
किसानों और आढ़तियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा
एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि मंडी के मुख्य गेट पर आढ़तियों की ओर से ताला लगाने की सूचना मिली थी। किसानों और आढ़तियों की परेशानी को देखते हुए खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई है। उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द खरीद शुरू करने के साथ मंडी से धान का उठान सुनिश्चित करें। मंडी में किसानों को किसी भी हालत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम ने खरीद, उठान और भुगतान प्रक्रिया में बेहतर तालमेल बनाए रखने को कहा।
फोटो 2 नरवाना। नईं अनाज मेला मंडी के मुख्य गेट पर ताला लगाते हुए आढ़ती। संवाद।
फोटो 3 नरवाना। मंडी के बाहर धान से भरी ट्राली लेकर खड़ा किसान। संवाद।
फोटो 4 नरवाना। खरीद एजेंसी के प्रतिनिधियों से बैठक करते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र। स्रोत प्रशासन।