{"_id":"655cf98599ea2b9be2067b94","slug":"ugc-will-help-in-implementing-nep-in-241-universities-jind-news-c-17-rtk1032-298157-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 241 विश्वविद्यालयों में एनईपी लागू करने में मदद करेगा यूजीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 241 विश्वविद्यालयों में एनईपी लागू करने में मदद करेगा यूजीसी
Wed, 22 Nov 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) उत्तर भारत के आठ राज्यों के 241 विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) लागू करने में मदद करेगा। चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में बुधवार से दो दिवसीय उत्तरी क्षेत्र वाइस चांसलर कांफ्रेंस शुरू होने जा रही है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति एक मंच पर शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी से एनईपी- 2020 के तहत नए नियमों से पढ़ाई और पाठ्यक्रम पर बात करेगी।
यूजीसी के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में यूजीसी अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार की अध्यक्षता में 22 और 23 नवंबर को वाइस चांसलर कांफ्रेंस होगी। इसका मुख्य विषय एनईपी को लागू करना है। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे।
इन विषयों पर विस्तार से चर्चा:
बैठक में मल्टीपल एंट्री-एग्जिट, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट, एक स्ट्रीम से बहुविषयक विषयों की पढ़ाई का मौका, सिंगल स्ट्रीम वाले कॉलेजों को अपने शहर के अन्य कॉलेजों के साथ मिलकर मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स की पढ़ाई करवाने की सुविधा देना, राष्ट्रीय स्तर की संयुक्त दाखिला प्रवेश परीक्षा यानी सीयूईटी यूजी व पीजी से स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिला, सिंगल विंडो से एडमिशन , ऑनलाइन एजुकेशन, 20 से 40 फीसदी तक छात्रों को स्वयं प्लेटफार्म से पढ़ाई की आजादी, करिकुलम और क्रेडिट फ्रेमवर्क फॉर अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम, शिक्षा का वैश्विककरण, विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ यूजी, पीजी प्रोग्राम में ड्यूल, ज्वाइंट डिग्री का मौका, नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क, नेशनल हायर एजुकेशन क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क,एनईपी सारथी, विदेशी विश्वविद्यालयों के भारत में कैंपस समेत अन्य विषयों पर चर्चा होगी।