फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   UG Admissions: Verification of 1489 out of 1505 applications completed in Government PG College

यूजी दाखिले : राजकीय पीजी कॉलेज में 1505 आवेदनों में से 1489 का सत्यापन पूरा

Thu, 02 Jul 2026 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
UG Admissions: Verification of 1489 out of 1505 applications completed in Government PG College
01जेएनडी17: संत ​शिरोम​णि श्री सैन भगत कॉलेज जींद।
जींद। स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब कॉलेजों में दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छह जुलाई तक अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और आवेदन में त्रुटियों का सुधार किया जाएगा। आठ जुलाई को पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी और 10 जुलाई को पहली अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद नौ जुलाई को प्रोविजनल और 10 जुलाई को पहली फाइनल मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 11 से 15 जुलाई तक फीस जमा कराने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों के लिए 1505 आवेदन सत्यापन के लिए प्राप्त हुए हैं। इनमें से अब तक 1489 आवेदनों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। सबसे अधिक आवेदन बीए कला संकाय में आए, जहां 826 में से 779 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच पूरी हो चुकी है।
इसके अलावा बीबीए में 84, बीसीए में 185, बीकॉम में 123, बीएससी लाइफ साइंस में 115, बीएससी फिजिकल साइंस में 65, बीएससी कैमिस्ट्री में 21, बीएससी मैथ्स में 29 और बीएससी फिजिक्स में 19 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा चुका है। बीए इकोनॉमिक्स, इंग्लिश और हिस्ट्री में लगभग सभी आवेदनों की जांच पूरी हो गई है।


चयनित विद्यार्थियों को 18 से 22 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी
पहले चरण के बाद रिक्त सीटों के लिए 16 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल और 17 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। इस सूची में चयनित विद्यार्थियों को 18 से 22 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो 24 जुलाई से पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। इसके बाद फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से लेट फीस के साथ दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बाक्स
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही मेरिट सूची जारी होगी और फिलहाल शेड्यूल में किसी बदलाव की संभावना नहीं है। -डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article