फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Udaipur-Chandigarh Express train will run through Jind

Jind News: जींद से होकर दौड़ेगी उदयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन

Sun, 20 Jul 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Udaipur-Chandigarh Express train will run through Jind
19जेएनडी04-रेलवे जंक्शन जींद, जहां पर उदयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होगा। संवाद
जींद। दिल्ली-बठिंडा मार्ग पर जींद से होते हुए उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ के बीच जल्द ही सीधी ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन को चलाने का शेड्यूल जारी कर दिया। इस ट्रेन के चलने की तारीख और किराया जल्द तय होगा।
विज्ञापन


20989-90 उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के संचालन से जींद, नरवाना के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। फिलहाल जींद से चंडीगढ़ के लिए एकमात्र ट्रेन है वहीं उदयपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं थी। ऐसे में यात्रियों को अब जींद और नरवाना से सीधे उदयपुर के लिए ट्रेन की सुविधा मिलेगी। रेलवे बोर्ड के कोच डायरेक्टर संजय आर.नीलम ने ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। उत्तर रेलवे अंबाला मंडल इस ट्रेन के ऑपरेशन को लेकर पहले ही अपनी सहमति दे चुका है। अब उत्तर रेलवे के पास जैसे ही इसका शेड्यूल आएगा, इस ट्रेन को चला दिया जाएगा। यह ट्रेन चलने से चंडीगढ़ लगभग आधे हरियाणा से सीधे जुड़ जाएगा। इस ट्रेन से मेहंदीपुर, बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी डायरेक्ट कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं, राजस्थान के लोगों की चंडीगढ़ से हिमाचल की वादियों की सैर भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन




इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

इस एक्सप्रेस ट्रेन कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, झज्जर, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई जंक्शन, दौसा, गांधीनगर, फुलैरा, किशनगढ़, अजमेर, बीजानगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, कपासन, माल्वी, राणा प्रताप नगर पर ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस ट्रेन में होंगे 20 कोच

ट्रेन में सात थर्ड एसी, दो सेकंड एसी कोच होंगे। एलएचबी (लिंक हॉफमेन बुश) 20 कोच लगाए जाएंगे। यह कोच बेहतर सुरक्षा, आराम अठौर 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पर चल सकते हैं। इसमें सात कोच थर्ड एसी, दो सेकंड एसी कोच होंगे। सात कोच स्लीपर क्लास और चार कोच जनरल क्लास के कोच होंगे।


बॉक्स

ये रहेगा शेडयूल
चंडीगढ़-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20990), हर वीरवार और रविवार को चलेगी।

-चंडीगढ़-11:20 बजे

-अम्बाला-12:05 बजे

-रेवाड़ी-18:05 बजे

-जयपुर-21:20 बजे

-चंदेरिया-03:05 बजे

-बरेच जंक्शन-03:22 बजे

-उदयपुर सिटी - 05:30 बजे

-उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20989), हर बुधवार और शनिवार को चलेगी

-उदयपुर सिटी-16:05 बजे

-बरेच जंक्शन-17:55 बजे

-चंदेरिया-18:10 बजे

-जयपुर जंक्शन-23:10 बजे

-रेवाड़ी-03:15 बजे

-अंबाला-09:05 बजे

-चंडीगढ़-09:50 बजे

-------------------

उदयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का शेडयूल आ गया है। अभी किराया और तारीख तय नहीं किए गए हैं। इस ट्रेन के चलने से मेहंदीपुर, बालाजी धान जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।

--रणधीर सिंह, रेलवे अधीक्षक, नरवाना जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed