{"_id":"6851b39e9e224411e301445e","slug":"uchana-seva-group-handed-over-44-thousand-rupees-for-building-the-roof-of-the-house-jind-news-c-199-1-sroh1006-136467-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मकान की छत बनवाने के लिए उचाना सेवा ग्रुप ने सौंपे 44 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मकान की छत बनवाने के लिए उचाना सेवा ग्रुप ने सौंपे 44 हजार रुपये
विज्ञापन
17जेएनडी13-सुभाष के परिवार को आर्थिक मदद की एकत्रित की गई राशि देते हुए एसडीएम दलजीत सिंह। संवा
उचाना। वर्ष 2019 में बनाया गया उचाना सेवा ग्रुप निरंतर जरूरतमंदों का सहारा बनता जा रहा है। सुदकैन खुर्द गांव निवासी सुभाष आर्थिक रूप से कमजोर है तो उसका पूरा परिवार क्रोनिक बीमारी से भी ग्रस्त है। गांव के लोगों द्वारा सुभाष के मकान की चहारदीवारी का निर्माण करवाया गया।
मकान की छत अभी भी अधूरी है। पूरा परिवार इन दिनों पड़ोस की दुकान में अपना आसरा बनाए हुए है। इसकी जानकारी उचाना सेवा ग्रुप को मिली तो सभी ने इसको लेकर बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में दी। इस पर ग्रुप में शामिल प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राशि एकत्र की।
मंगलवार शाम को एसडीएम दलजीत सिंह की अगुवाई में उचाना सेवा ग्रुप के सदस्य सुदकैन खुर्द गांव में सुभाष के यहां पहुंच कर एकत्रित की गई 44 हजार रुपये की राशि सौंपी। एसडीएम ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने के पीछे लोगों के अंदर सकारात्मक विचारधारा उत्पन्न करना है।
विज्ञापन
इस तरह से एक-दूसरे के सहयोग की भावना भी आपस में पैदा होती है। जो उचाना सेवा ग्रुप कार्य कर रहा है वो सही मायनों में सबसे बड़ा पुण्य का काम है। इस मौके पर ग्रुप संयोजक मा. रामप्रसाद, अनुराग खटकड़, सुमेर सिंह, गुलशन कुमार, देशराज शर्मा, शीशपाल शास्त्री, सतबीर खटकड़, रणबीर खटकड़ मौजूद रहे।