फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   U-17 World Championships: Wrestler Mansi Lather won gold

U-17 World Championships: रेसलर मानसी लाठर ने जीता सोना, हरियाणा की बेटी ने चमकाया देश का नाम

Thu, 22 Aug 2024 11:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद, जुलाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद, जुलाना (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 11:21 PM IST
सार

मानसी लाठर अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में जीत गई हैं। वह 73 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा ले रही थीं। मानसी के माता पिता कोच हैं। मानसी बचपन से ही खेलों के प्रति जागरूक रही है।

विज्ञापन
U-17 World Championships: Wrestler Mansi Lather won gold
मानसी लाठर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद के जुलाना क्षेत्र के लजवाना कलां गांव की लाडली मानसी लाठर ने जॉर्डन के ओमान में चल रही अंडर 17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच जीत लिया है। मानसी ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने प्रतिद्विंदी खिलाड़ी पर एकतरफा जीत हासिल की है। इससे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। मानसी लाठर ने इससे पहले एशियन चैंपियनशिप में अंडर 17 में गोल्ड मेडल जीता था।

विज्ञापन


मानसी लाठर के ताऊ सतीश पहलवान ने बताया कि मानसी बचपन से ही खेलों के प्रति जागरूक रही है। मानसी लाठर के परिवार में तीन कुश्ती के कोच हैं। मानसी के पिता जयभगवान लाठर सांई के कोच हैं और 20 बार इंडिया पुलिस के मेडलिस्ट रहे हैं और अनेकों बार के अंतरराष्ट्रीय पहलवान रहे हैं। स्वेच्छा से सीआरपीएफ से एएएसपी के पद से सेवानिवृति ली थी।
विज्ञापन


बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्होंने साई के कोच के रूप में कार्य कर रहे हैं। मानसी लाठर के परिवार ने चार राष्ट्रीय तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देश को दिए हैं। मानसी लाठर की माता सीमा लाठर भी कोच हैं, जोकि खिलाड़ियों को तरासने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके दादा फूला नंबरदार का सपना रहा है कि उनकी बेटी विदेशों में खेलकर परिवार का नाम रोशन करें। इसी सपने को पूरा करने के लिए परिवार के सदस्यों ने एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए उसे सपने को पूरा किया। उन्होंने बताया कि गांव पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed