फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two youths snatched two lakh rupees by pushing the bike rider

बाइक सवार को धक्का देकर दो युवकों ने छीने दो लाख रुपये

Sat, 03 Sep 2022 10:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Two youths snatched two lakh rupees by pushing the bike rider
नगर के गैस एजेंसी रोड पर बाइक सवार को धक्का देकर दो युवक दो लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। दोनों आरोपी भी बाइक पर आए थे। पीड़ित युवक जजबीर के चाचा जसंवत सिंह ने यह रकम एक्सिस बैंक से निकलवाकर घर ले जाने के लिए उसे सौंपी थी। मामले की सूचना पाकर सफीदों थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

सफीदों के समीपवर्ती गांव उरलाना कलां (पानीपत) का जसवंत सिंह शनिवार दोपहर को एक्सिस बैंक में आया और वहां से उसने दो लाख रुपये की राशि निकलवाई। जसवंत सिंह ने यह दो लाख रुपये की रकम अपने भतीजे जजबीर को घर ले जाने के लिए दे दी। जसवंत सिंह यह राशी अपने भतीजे को देकर किसी अन्य काम से चला गया और जजबीर सिंह यह राशि लेकर बाइक पर अपने गांव उरलाना कलां की तरफ रवाना हो गया। जैसे ही वह नगर के गैस एजेंसी रोड पर पहुंचा तो एकदम से दो युवक बाइक पर आए और उसकी बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। फिर दोनों युवक उससे दो लाख रुपये की रकम छीनकर फरार हो गए। किसी तरह से अपने आप को संभालकर जजबीर सिंह ने बाइक उठाकर उन दोनों युवकों की मोटरसाइकिल का पीछा किया लेकिन वे दोनों युवक फरार हो गए। इस घटना में गिरने के कारण जजबीर सिंह को हाथ में चोट भी आई है। सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पूरे इलाके की नाकाबंदी कर युवकों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया लेकिन युवकों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

मकान के निर्माण को लेकर निकलवाए थे रुपये
जजबीर सिंह ने बताया कि मकान के निर्माण के लिए वह बैंक से पैसा निकलवाकर ले जा रहे थे। उसके चाचा जसवंत सिंह ने बैंक से इस राशि को निकलवाया था जिसे लेकर वह गांव की तरफ बाइक पर जा रहा था। जब वह गैस एजेंसी गोदाम रोड से उरलाना कलां की तरफ जाने वाले लिंक रोड की तरफ जा रहा था तो उसी दौरान पीछे से बाइक सवारों ने उसे धक्का दे गिरा दिया और नकदी की थैली को छीनकर फरार हो गए। जजबीर सिंह ने आशंका जाहिर की है कि हो सकता है आरोपी युवक उसके पीछे बैंक से ही लग गए हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। पूरे इलाके की नाकाबंदी कर तलाशी अभियान भी चलाया गया है। जब ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सुरेश कुमार, प्रभारी, शहर थाना, सफीदों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed