फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two youths riding a bike attacked the tempo driver with a sharp weapon and looted 28 thousand rupees

बाइक सवार दो युवकों ने टेंपो चालक पर तेजधार हथियार से हमला कर लूटे 28 हजार रुपये

Thu, 08 Jul 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike attacked the tempo driver with a sharp weapon and looted 28 thousand rupees
हाट रोड स्थित गांव रत्ताखेड़ा मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों ने टेंपो चालक पर तेजधार हथियार से हमला कर 28 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए। टेंपो चालक जींद से गांव बहादुरपुर स्थित एक हैचरी से अंडे लेने के लिए जा रहा था। वारदात की सूचना मिलने के बाद सफीदों सदर थाने के प्रभारी संजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।
विज्ञापन

भिवानी रोड जींद निवासी रोशन गांव बहादुरपुर स्थित एक हैचरी से अंडे लेने के लिए जा रहा था। बुधवार सुबह 11 बजे जब वह गांव रत्ताखेड़ा मोड़ के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों अपनी मोटरसाइकिल को टेंपो के आगे लगा दी। इसके बाद दोनों युवकों ने रोशन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें उसकी बाजू पर काफी जख्म हो गया। इसके बाद आरोपी रोशन से 28 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। जाते-जाते आरोपी गाड़ी की चाबी भी छीनकर ले गए। बुरी तरह से घायल रोशन को सफीदों के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed