फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two youths killed their friend by hitting him with a brick during a quarrel.

Jind News: झगड़े में दो युवकों ने दोस्त की ईंट मारकर की हत्या

Sat, 13 Jun 2026 06:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 13 Jun 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Two youths killed their friend by hitting him with a brick during a quarrel.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले के अलेवा में शुक्रवार रात झगड़े में दो युवकों ने दोस्त की ईंट मारकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह शव गांव के ही शिरडी मंदिर के पास लहूलुहान मिला। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
अलेवा निवासी मनदीप ने पुलिस को बताया कि 41 वर्षीय भाई कुलदीप अक्सर गांव के ही जोगिंद्र उर्फ नन्हा और दीपक उर्फ दीपू के साथ रहता था। 12 जून की शाम दीपक उर्फ दीपू कुलदीप को बुलाने के लिए घर आया था। उसके बाद जोगिंद्र भी घर आया था। जोगिंद्र ने उनकी चारपाई भरी थी जिसकी मजदूरी के वह 100 रुपये लेकर चला गया था।
विज्ञापन

इसके बाद कुलदीप रात भर घर नहीं आया। सुबह छह बजे गांव का ही सुरेंद्र उर्फ छोटू उसके घर आया और बताया कि कुलदीप का शव शिरडी मंदिर के पास पड़ा है। इस पर वह और सुरेंद्र मौके पर पहुंचे तो देखा कि कुलदीप मृत पड़ा था। सिर में चोट लगी थी। खून निकल रहा था। आसपास भी काफी खून बिखरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के पास खून से सनी हुई आधी ईंट, कुलदीप का मोबाइल फोन, चप्पल और परना पड़ा था जिस पर खून भी लगा था। पता चला कि जोगिंद्र उर्फ नन्हा और दीपक उर्फ दीपू ने शिरडी मंदिर के पास कुलदीप को रात को शराब पिलाई। फिर इनका आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसमें जोगिंद्र उर्फ नन्हा और दीपक उर्फ दीपू ने ईंट से हमला कर कुलदीप की हत्या कर दी।

वर्जन
पुलिस को मौके से खून से सनी ईंट मिली है। इस मामले में जोगिंद्र और दीपक के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।-आत्मा राम, प्रभारी, पुलिस थाना अलेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed