फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two youths killed in collision of two bikes, uncle of one deceased seriously injured

दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक मृतक का चाचा गंभीर घायल

Fri, 25 Jun 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two youths killed in collision of two bikes, uncle of one deceased seriously injured
गांव ढाठरथ के पास वीरवार रात लगभग दस बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। शुक्रवार सुबह में पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों तरफ से किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है, जिसकी वजह से पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी छत्तरपाल ने बताया कि वीरवार रात दस बजे गांव मोहम्मद खेड़ा निवासी 29 वर्षीय सुनील अपने पेटवाड़ गांव निवासी रिश्तेदार के यहां जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। उसके साथ मोटरसाइकिल पर उसका चाचा चाचा रमेश भी बैठा था। जब वह दोनों ढाठरथ गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील और दूसरी बाइक पर सवार कैथल जिले के गांव रेहड़ा निवासी 34 वर्षीय अजमेर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सुनील का चाचा रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मरने वाला कैथल का अजमेर ढाठरथ गांव में पशु डेयरी में काम करता था और वह अलेवा से ढाठरथ लौट रहा था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों और घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सुनील के भाई की भी हो चुकी है मौत
सुनील के छोटे भाई विक्रम की 10 महीने पहले इसी प्रकार एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सुनील अब खेतीबाड़ी करके अपना तथा अपने परिवार का पालन करता था। वहीं दूसरा मृतक रेहड़ा निवासी अजमेर गांव ढाठरथ में डेयरी में नौकरी करता था। दोनों की मौत से दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है। अब दोनों के परिवारों में कमाने वाला कोई नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल के भीतर ही सूबे सिंह को दूसरी बड़ी चोट
मोहम्मद खेड़ा गांव निवासी सुनील के पिता सूबे सिंह को एक साल के भीतर ही दो बड़ी चोट लगी हैं । जहां पहले छोटे बेटे की मौत हुई थी वहीं अब बड़ा बेटा भी चला गया। छोटे बेटे को एक बेटी है तो सुनील को दो बेटे। ऐसे में बुढ़ापे में परिवार का बोझ एक बार फिर सूबे सिंह के कंधों पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed