फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two youths injured after being hit by tractor-trolley

Jind News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो युवक घायल

Tue, 22 Oct 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 22 Oct 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Two youths injured after being hit by tractor-trolley
जींद। किनाना गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव शामलो कलां निवासी अनुज ने बताया कि उसका सेना में चयन हुआ है। 18 अक्टूबर को वह अपने कागजात तैयार करवाने के लिए हिसार सेना कार्यालय गया हुआ था। शाम को काम खत्म होने के बाद वह जींद से अपने गांव की तरफ जा रहा था। उसने फोन करके गांव से अपने दोस्त नितिन को बुलाया। जब वह किनाना गांव के पास पहुंचे तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उनके परिवार वालों के पास फोन करके दोनों को इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। एएसआई मुकेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed