फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two women were harassed for dowry

Jind News: दो महिलाओं को दहेज के लिए किया प्रताड़ित

Thu, 28 Nov 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 28 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two women were harassed for dowry
जींद। जिले में दो महिलाओं को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन मार्च 2024 को पानीपत के एक कस्बे में हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी ससुराल के लोग दहेज को लेकर परेशान करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। जांच अधिकारी एएसआई नीलम ने बताया कि पुलिस ने पति, सुसर, सास, ननद और देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में उचाना कस्बे की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 फरवरी 2024 को उसकी शादी जींद शहर की एक कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। जांच अधिकारी एएसआई उषा रानी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पति, ससुर, सास, देवर, ननद ईशु और नीति के खिलाफ दहेज मांगने, मारपीट करने, अप्राकृतिक यौन शोषण करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed