{"_id":"6813c69c920da7ce7f0a2ffa","slug":"two-tube-wells-will-be-installed-in-shamlo-additional-storage-tank-will-be-built-in-khemakhedi-jind-news-c-199-1-sroh1009-133977-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शामलो में लगेंगे दो ट्यूबवेल, खेमाखेड़ी में बनेगा अतिरिक्त स्टोरेज टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शामलो में लगेंगे दो ट्यूबवेल, खेमाखेड़ी में बनेगा अतिरिक्त स्टोरेज टैंक
Fri, 02 May 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 02 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
01जेएनडी11: पेयजल संकट से निपटने के लिए व अवैध कनेक्शन बंद करवाने को लेकर ग्रामीणों से बातचीत क
जींद। जिले के गांवों में बढ़ रही पेयजल किल्लत को लेकर खेमा खेड़ी व शामलो कलां गांव में जनस्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम जल एवं सीवरेज समिति व ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल को लेकर समस्या बताई। इस पर गांव में अतिरिक्त स्टोरेज टैंक व शामलो कलां में दो ट्यूबवेल लगाकर पेयजल संकट से निजात दिलाने का आश्वासन दिया गया।
गांव खेमा खेड़ी में आयोजित ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस पर उपमंडल अभियंता सतीश नैन ने कहा कि गांव के जलघर में एक अतिरिक्त स्टोरेज टैंक बनाया जाएगा, ताकि पर्याप्त मात्रा में पेयजल एकत्रित करके पूरे गांव में प्रतिदिन पेयजल की सप्लाई दी जा सके। इसके साथ ही शामलो गांव में दो ट्यूबवेल लगवाए जाएंगे, ताकि गांव के हर घर तक पर्याप्त मात्रा में साफ व स्वच्छ पानी पहुंच सके। जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि गांव में पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति होगी, लेकिन इसके लिए हर नल पर टेप होना अनिवार्य है। व्यर्थ बहते पेयजल को रोकना होगा। ग्राम जल एवं सीवरेज समिति विभाग के साथ मिलकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी, जो पेयजल बर्बाद करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को सिंगल विलेज स्कीम के बारे में बताया। इस दौरान विरेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों को पेयजल जांच के बारे में बताया, जबकि खंड समन्वयक सोमलता सैनी व दिनेश मलिक ने पेयजल संरक्षण व जल एवं सीवरेज समिति के कार्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक के बाद टीम ने खेमा खेडी व शामलो कलां में घर-घर जाकर पेयजल कनैक्शन की जांच की। पेयजल के सैंपल भी लिए और डोर टू डोर विजिट के बाद टीम ने दोनों गांव के जलघर का निरीक्षण किया व कर्मचारियों को क्लोरिनेशन जांच के बारे में प्रशिक्षण दिया।
गांगोली गांव के ग्रामीणों ने अवैध कनैक्शन कटवाने की उठाई मांग
जिले में बढ़ रही पेयजल किल्लत को लेकर हर कोई परेशान है। इसको देखते हुए अब जनस्वास्थ्य विभाग गांगोली गांव में मुख्य पाइपलाइन पर अवैध तरीके से किए गए पेयजल कनैक्शन को हटवाएगा। जो हर घर स्वच्छ जल अभियान में बाधा बने हुए हैं। जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि गांगोली गांव में पिछले कुछ दिनों से पेयजल किल्लत की शिकायत को चलते जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन, ग्राम जल एवं सीवरेज समिति व ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों ने कहा कि 60-70 लोग मुख्य पेयजललाइन पर अवैध तरीके से एक-एक इंच के कनैक्शन किए हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जोन की लाइन में भी कनैक्शन किए हैं। जब किसी भी जोन की सप्लाई आती है तो, मुख्य पाइपलाइन पर होने के कारण इनके घरों में पानी खुला चलता रहता है। इसके कारण अन्य घरों में पानी नहीं पहुंच पाता। ग्रामीणों का आरोप है कि दो जलघर, एक बूस्टर व ट्यूबवेल होने के बावजूद भी वह पेयजल को तरस रहे हैं।