{"_id":"697e4d1502cff747300b4284","slug":"two-trucks-collided-in-julana-the-driver-who-was-changing-a-tire-died-jind-news-c-199-1-jnd1010-147815-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जुलाना में दो ट्रकों की टक्कर, टायर बदल रहे चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जुलाना में दो ट्रकों की टक्कर, टायर बदल रहे चालक की मौत
Sun, 01 Feb 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
31जेएनडी29 : एनएच 152 डी पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। संवाद
जुलाना। नेशनल हाईवे 152-डी पर बुढ़ा खेड़ा लाठर गांव के पास दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। इसमें शामली यूपी के एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया।
ट्रक चालक बालिस नारनौल से अंबाला जा रहा था। जब वह बुढ़ा खेड़ा गांव के पास पहुंचा तो ट्रक का टायर पंचर हो गया। इसके बाद ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर चालक और कंडक्टर टायर बदल रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य ट्रक ने खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।
इसमें टायर बदल रहे शामली निवासी 22 वर्षीय चालक बालिस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस जांच अधिकारी सोमित कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे एनएच 152-डी पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बालिस निवासी पंजिठ जिला शामली की मौके पर ही मौत हो गई।
शव को नागरिक अस्पताल जींद भिजवाया है। ट्रक का हेल्पर गंभीर रूप से घायल है उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक मौके से फरार है।