फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two teenagers absconding from Kalam Bal Ashram, one was found from the bus stand, the search for the other continues

कलाम बाल आश्रम से दो किशोरी फरार, एक बस स्टैंड से मिली, दूसरी की तलाश जारी

Tue, 14 Sep 2021 10:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers absconding from Kalam Bal Ashram, one was found from the bus stand, the search for the other continues
कलाम बाल आश्रम, जहां से दोनों किशोरियां फरार हुई हैं। संवाद - फोटो : Jind
डीसी कॉलोनी के साथ पास बेसहारा बच्चों के लिए बनाए गए कलाम बाल आश्रम से 13 सितंबर की शाम को दो किशोरियों फरार हो गईं। तलाशी के दौरान 14 सितंबर की सुबह 4 बजे एक किशोरी को जींद के नए बस स्टैंड से बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरी का पता नहीं चला है। पुलिस ने आश्रम की अधीक्षक शांति देवी की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में शांति देवी ने बताया कि 13 सितंबर की शाम को आश्रम की दीवार फांदकर दो किशोरियां फरार हो गईं। किशोरियों के फरार होने के बारे में उन्हें तब पता चला, जब लड़कियों की गिनती की जा रही थी। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू की, पर उनका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होेंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ मिलकर रातभर लड़कियों की तलाश की गई तो एक किशोरी बस स्टैंड पर मिली, जबकि दूसरी का अभी तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि बाल कल्याण समिति द्वारा 6 सितंबर और 11 सितंबर को 16 व 15 वर्षीय किशोरियों को आश्रम में भेजा गया था। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि फरार चल रही किशोरी की तलाश की जा रही है। किशोरी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed