फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two students riding a Bullet were first beaten up and then driven over by a car; angry students blocked the road.

Jind News: पहले बुलेट सवार दो छात्रों को पीटा, फिर चढ़ा दी कार, नाराज छात्रों ने लगाया जाम

Wed, 19 Nov 2025 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two students riding a Bullet were first beaten up and then driven over by a car; angry students blocked the road.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के दो छात्रों के साथ मारपीट और उन पर कार चढ़ाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की शाम को गोहाना रोड बाईपास की है। कार चढ़ाने से घायल एलएलबी छात्र तनिष्क को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। मामले में उसके साथी मनोहरपुर निवासी प्रवेश ने डिफेंस कॉलोनी निवासी स्कॉर्पियो कार चालक कार्तिकेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।



घटना के विरोध में मंगलवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के आगे छात्रों ने जाम लगा दिया। छात्रों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाया। इस दौरान करीब सवा घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन




कहासुनी के बाद हुई थी मारपीट



मनोहरपुर निवासी प्रवेश ने पुलिस एफआईआर में कहा है कि वह सीआरएसयू में लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई कर रहा है। सोमवार की शाम को वह अपनी बुलेट बाइक से विश्वविद्यालय से निकला था। तभी एक युवक ने स्कॉर्पियो कार उसकी बुलेट के आगे लगा दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसका दोस्त अमन उसके साथ था। थोड़ी देर बाद वह विवि से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे छात्र तनिष्क के साथ बुलेट पर बाहर निकला। तभी घात लगाए बैठे स्कॉर्पियो सवार कार्तिकेय ने बुलेट को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में वह दोनों सड़क पर गिर गए। दोनों को नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से तनिष्क को पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी के कनाडा भागने की जताई आशंका



हंगामा कर रहे छात्रों ने आरोपी कार्तिकेय की गिरफ्तारी की मांग की। छात्रों का कहना था कि सरेआम गुंडागर्दी चल रही है। बीच रास्ते में दो छात्रों की हत्या का प्रयास किया गया। कहा कि आरोपी कार्तिकेय कनाडा रहता है। वह भाग सकता है। लिहाजा उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए।




जाम की सूचना पर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला



सीआरएसयू गेट के सामने जाम लगाने की सूचना पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली और छात्रों से बातचीत की। उन्होंने पुलिस को फोन पर घटना से अवगत करवाते हुए कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed