फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two student groups used sticks, many injured

Jind News: दो छात्र गुटों में चले लाठी डंडे, कई घायल

Sat, 25 Nov 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 25 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two student groups used sticks, many injured
25जेएनडी35: कॉलेज के बाहर मची अफरा तफरी। संवाद।
जींद। राजकीय पीजी कॉलेज में शनिवार को दो छात्र गुटों में जमकर लाठी व डंडे चले। जिसके चलते कॉलेज में पूरी तरह से अफरा-तफरी फैल गई। कॉलेज प्रशासन ने झगड़े की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते ही झगड़ा कर रहे दोनों गुट कॉलेज से फरार हो गए।
विज्ञापन


कॉलेज में हुए विवाद के कारण प्राचार्य समेत सभी शिक्षक व स्टॉफ प्रांगण में आ गया। वहां पर मौजूद अन्य विद्यार्थियों को भी कॉलेज से बाहर निकाल दिया। जिसके कारण कालेज में सभी कक्षाएं भी लगभग एक घंटा तक प्रभावित रही। इस दौरान दर्जनभर विद्यार्थियों में लाठी-डंडे चले। जिसमें कई विद्यार्थियों को चोटें भी आई, लेकिन किसी भी विद्यार्थी ने इसकी शिकायत पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस, डायल 112 व राइडर्स मौके पर पहुंच गए थे। राजकीय महिला कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम चला हुआ था। दोनों कॉलेज एक साथ होने के चलते महिला कॉलेज की दीवार की तरफ विद्यार्थी बहुत ज्यादा संख्या में एकत्रित हो गए। इस दौरान वहां पर विद्यार्थियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों विद्यार्थियों के गुटों में जमकर लाठी व डंडे चले।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिली शिकायत

कॉलेज में विद्यार्थियों के मध्य हुए झगड़े की सूचना प्राचार्य ने दी गई थी। सूचना के आधार पर उनकी टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर विद्यार्थियों की भीड़ जुटी थी। इस दौरान झगड़ा कर रहे विद्यार्थियों के दोनों गुट वहां से फरार हो गए थे। किसी भी विद्यार्थी ने कोई शिकायत नहीं दी है। अगर शिकायत मिलेगी तो इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

--नवीन मोर सिविल लाइन थाना प्रभारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed