फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   two social workers adopted 51 women players interested in sports

खेलों में रूचि रखने वाली 51 महिला खिलाड़ियों को दो समाजसेवियों ने लिया गोद

Thu, 27 Feb 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
two social workers adopted 51 women players interested in sports
राजीव गांधी महाविद्यालय की छात्राएं, जिनके खेल का खर्च समाजसेवियों द्वारा उठाया जाएगा। - फोटो : Jind
राजीव गांधी महाविद्यालय में सुबह और शाम नियमित रूप से कबड्डी, खो-खो एथलेटिक्स समेत अन्य खेलों का अभ्यास करने वाली 51 महिला खिलाड़ियों को राममेहर खटकड़ व सुधीर खटकड़ ने गोद लिया। इन खिलाड़ियों की डाइट, खेलों का सामान, किट एवं प्रतियोगिताओं में आने-जाने का खर्च अब यह दोनों वहन करेंगे। कोच धर्मराज कंदौला ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ी का शिक्षा खर्च भी राममेहर खटकड़ उठाएंगे। अब खेलों में हिस्सा लेने वाली महिला खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते परेशानी नहीं होगी। महाविद्यालय प्राचार्य आईएस लाखलान ने कहा कि दो समाजसेवी लोगों द्वारा खेलों में रुचि रखने वाली छात्राओं को खेल से संबंधित सभी खर्च उठाने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं का शिक्षा खर्च उठाने का फैसला लेना सराहनीय है। महाविद्यालय के खेल मैदान में हर रोज छात्राएं कोच धर्मराज कंदौला की अगुवाई में अभ्यास करती हैं। खेल के क्षेत्र में निरंतर छात्राओं की रुचि भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं। इस मौके पर डॉ. राजेश श्योकंद, कुमार अनिल, राजबीर, नीना शर्मा, रामफल खटकड़, जयबीर खटकड़ व विनोद खटकड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed