{"_id":"6699855d2ded415702028227","slug":"two-smugglers-arrested-with-138-kg-hashish-jind-news-c-199-1-sroh1007-120147-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 1.38 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 1.38 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Fri, 19 Jul 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 19 Jul 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
18जेएनडी16: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। सीआईए ने भंभेवा गांव से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.38 किलोग्राम चरस बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोरखी गांव निवासी संजय व लुदाना गांव निवासी बिजेंद्र के रूप में हुई है। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
सीआईए इंचार्ज उप निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि उनकी टीम बस अड्डा भंभेवा के नजदीक थी। इस दौरान उनको सूचना मिली कि मोरखी निवासी संजय व लुदाना निवासी बिजेंद्र मादक पदार्थ बेचने का काम करते हैं। दोनों काफी मात्रा में मादक पदार्थ लाकर बेचने की फिराक में हैं। इस समय वाटर सप्लाई टंकी भंभेरा के नजदीक सड़क पर खड़े हैं। सीआईए ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर दोनों को पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास से 1.38 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस उनसे यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे चरस कहां से लेकर आए थे। उनके साथ इस काम में कौन-कौन शामिल हैं।