फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two sides clashed again in the Panchayat, bricks and stones were thrown... police force deployed in the village.

Jind News: पंचायत में फिर भिड़े दो पक्ष, ईंट-पत्थर चले...गांव में पुलिस बल तैनात

Thu, 20 Aug 2026 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed again in the Panchayat, bricks and stones were thrown... police force deployed in the village.
फोटो 19एसएफडीएम6 दोनों पक्षों का बीच बचाव करते हुए पुलिसकर्मी। संवाद 
फोटो 19एसएफडीएम4
विज्ञापन

सफीदों। थाना सदर सफीदों क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान युवाओं के बीच हुई कहासुनी से शुरू हुआ विवाद बुधवार को पंचायत के दौरान फिर भड़क गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट के साथ जमकर ईंट-पत्थर चले।
सूचना मिलने पर सदर और शहर थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ते रहे। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार देर रात धानक समाज के कृष्ण पक्ष के एक व्यक्ति और रबारी समाज के नेत्रपाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
आरोप है कि कृष्ण ने अपने परिवार के करीब 10-12 लोगों को मौके पर बुला लिया और नेत्रपाल की परचून की दुकान पर हमला कर दिया। इस दौरान नेत्रपाल की परचून की दुकान में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को विवाद सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई थी। ग्रामीण मोजी राम और बलराम ने आरोप लगाया कि पंचायत के दौरान कुछ युवक घर लौटे थे। इसी दौरान कृष्ण पक्ष के कुछ युवक एक वाहन में वहां पहुंचे और गली में मौजूद लोगों के बीच वाहन चला दिया। आरोप है कि इससे एक युवक और महिला के पैर में चोट आई। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है।
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस और सरपंच की ओर से विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी लेकिन पंचायत के दौरान ही दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की शिकायत मिलने पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

कांवड़ यात्रा के दौरान हुई थी विवाद की शुरुआत
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों के युवक डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार गए थे। आरोप है कि मुजफ्फरनगर के पास कांवड़ यात्रा के दौरान आगे निकलने को लेकर युवाओं में कहासुनी हुई थी। इसके बाद गांव लौटने पर भी दोनों पक्षों के युवाओं के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहीं। रविवार रात दुकान में तोड़फोड़ की घटना के बाद मामला और बढ़ गया और बुधवार को पंचायत में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed