फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two roadways buses run from Jind to Ballabgarh

Jind News: जींद से बल्लबगढ़ के लिए चलाईं दो रोडवेज बसें

Tue, 19 Mar 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 19 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two roadways buses run from Jind to Ballabgarh
18जेएनडी11-बस अड्डा जींद, जहां से बल्लबगढ़ के लिए बस सेवा शुरू हुई है। संवाद
जींद। रोडवेज डिपो जींद ने गोहाना, सोनीपत और बल्लबगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी दी है। रोडवेज डिपो ने यात्रियों के लिए जींद से बल्लबगढ़ तक सीधी बस शुरू कर दी है। अब यात्रियों को बल्लबगढ़ जाने के लिए बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा।
विज्ञापन

जींद-बल्लबगढ़ के लिए पहली बस सुबह 5 बजकर 20 मिनट और दूसरी बस सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर डिपो से रवाना होगी। इससे पहले जींद से बल्लबगढ़ के लिए सीधी बस नहीं थी। इससे यात्रियों को बसों को बदलना पड़ता था। बसों के चलने से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

यात्री बस डिपो प्रबंधन से बल्लबगढ़ के लिए सीधी बस शुरू करने की मांग कर रहे थे, लेकिन रूट शुरू करने की प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पा रही थी। क्योंकि पिछले साल नई बस आने से पहले डिपो में बसों की बहुत कमी थी। इससे लंबे और छोटे दोनों रूट प्रभावित थे। डिपो कंडम बसों के सहारे काम चला रहा था। इससे नए रूटों पर बसों को चलाना मुश्किल हो रहा था। लेकिन अब रोडवेज डिपो के पास 200 से ज्यादा बसें हो गई हैं। अब बंद हुए रूट और नए रूट पर बसों को चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 बसों की सोमवार को भी नहीं हो पाई पासिंग

डिपो में मार्च के शुरुआत में 11 नई बसें आई थीं। इन बसों की पासिंग प्रक्रिया 15 दिनों से अटकी हुई है। पिछले सप्ताह आरटीए जींद के तबादले को लेकर नई बसों की पासिंग नहीं हो पाई थी। आरटीए के तबादले के बाद एसडीएम कार्यालय को पासिंग की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन नहीं हुई। अब सरकार ने कैथल के आरटीए को जींद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। हालांकि रोडवेज प्रबंधन को उम्मीद थी कि सोमवार को आरटीए ज्वाइन कर लेंगे, लेकिन उन्होंने नहीं किया। इससे नई बसों की पासिंग नहीं हो सकी। ऐसे में नई बसें 15 दिनों से रोडवेज वर्कशाप में खड़ी धूल फांक रही है। पासिंग होने के बाद ही इन नई बसों को रूट पर भेजा जाएगा।


रोडवेज प्रबंधन ने जींद से बल्लबगढ़ के लिए सीधी रोडवेज सेवा शुरू की है। पहले बस सुबह 5 बजकर 20 मिनट और दूसरी बस सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर बस अड्डे से चलेगी। यह बस गोहाना, सोनीपत होते हुए बल्लबगढ़ जाएंगी। इसके अलावा नई 11 बसों की पासिंग नहीं हो पाई है। नए आरटीए के ज्वाइन नहीं करने से पासिंग का काम अटक गया है। -जसमेर खटकड़, डीआई, रोडवेज डिपो, जींद।

18जेएनडी11-बस अड्डा जींद, जहां से बल्लबगढ़ के लिए बस सेवा शुरू हुई है। संवाद

18जेएनडी11-बस अड्डा जींद, जहां से बल्लबगढ़ के लिए बस सेवा शुरू हुई है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed