फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two players won gold medal in Circle Kabaddi National

Jind News: दो खिलाड़ियों ने जीता सर्कल कबड्डी नेशनल में स्वर्ण पदक

Sat, 19 Apr 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 19 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two players won gold medal in Circle Kabaddi National
18जेएनडी21: विजेता ​खिलाड़ियों का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत करते हुए प्राचार्य व शारीरिक ​शिक्षा - फोटो : विभाग
जींद। चरखी दादरी में हुई 10 से 13 अप्रैल तक सर्कल कबड्डी नेशनल प्रतियोगिता में हिंदू कन्या महाविद्यालय की खिलाड़ी रितु व निशु ने हरियाणा टीम में खेलकर बेहतर प्रस्तुति दी। इसमें खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने बताया कि रितु नेशनल स्तर की बेहतरीन खिलाड़ी हैं। अब तक उन्होंने ओपन टूर्नामेंट में छह स्कूटी, एक बाइक, कई एलईडी, चांदी की चेन समेत लाखों रुपये नकद जीते हैं। कई टूर्नामेंट में बेस्ट कैचर भी रहीं। रितु ने कई स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर शारीरिक शिक्षा विभाग की इंचार्ज डॉक्टर नीलम रानी व शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका मीना मलिक ने खिलाड़ियों को बधाई दी। समिति के प्रधान डॉॅ. अंशुल सिंगला व मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed