फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two people returned from Gurugram found Corona positive

गुरुग्राम से लौटे दो लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 15 Jun 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two people returned from Gurugram found Corona positive
कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Jind
जिले में कोरोना का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिले के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन दोनों का कनेक्शन गुरुग्राम से है। जिले में अब तक 80 प्रतिशत मामलों का कनेक्शन गुरुग्राम, दिल्ली व मुंबई से रहा है। जिले के काफी लोग अब भी प्रतिदिन गुरुग्राम में काम करने जाते हैं। यदि इन लोगों पर रोक नहीं लगी तो गुरुग्राम में जिस तरह से कोरोना का ग्राफ काफी हाई हो चुका है, उसी प्रकार जींद का भी हो जाएगा। जिले में फिलहाल कोरोना संक्रमितों की संख्या 79 पहुंच चुकी है। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. प्रभुदयाल ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को 126 लोगों की रिपोर्ट मिली। इनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। पहला केस गांव अनूपगढ़ में आया है। अनूपगढ़ निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति का 13 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में सैंपल लिया गया था। आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति गुरुग्राम के मानेसर स्थित मारुति कंपनी में हेल्पर का काम करता है। यह व्यक्ति अपने तीन अन्य साथियों जैजैवंती, बिरोली तथा बुआना निवासी व्यक्तियों के साथ काम करने के लिए जाता था। 12 जून को यह तीनों मानेसर से आए थे। 13 जून को अनूपगढ़ निवासी व्यक्ति को बुखार हुआ तो इसने अपना सैंपल करवाया था। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसे घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। इसके परिवार में पांच लोग हैं। फिलहाल व्यक्ति को न तो बुखार है और न ही कोई अन्य परेशानी। वहीं दूसरा मामला गांव निडानी से जुड़ा है। यहां का 30 वर्षीय युवक गुरुग्राम अदालत परिसर में चाय की दुकान चलाता है। यह युवक तथा इसका भाई शनिवार को कार से घर पहुंचे थे। इन्होंने 12 जून को अपना सैंपल नागरिक अस्पताल में करवाया था। सोमवार को 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। दोनों पॉजिटिव मिले लोगों के परिजनों तथा संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है। मंगलवार को इनके सैंपल करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

गुरुग्राम से आवागमन पर रोक लगानी जरूरी
अब तक जिले में जितने भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं, उनमें से 80 प्रतिशत गुरुग्राम, दिल्ली या मुंबई से जुड़े हुए हैं। आज भी बहुत से लोग गुरुग्राम की विभिन्न कंपनियों में काम करने के लिए अपने वाहनों में जाते हैं और रात को लौट आते हैं। यदि इन लोगों पर रोक नहीं लगाई गई तो जिले में भी कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता ही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed