फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two people convicted of attacking a police party were sentenced to five years' imprisonment.

Jind News: पुलिस पार्टी पर हमले के दो दोषियों को पांच वर्ष की कैद

Wed, 04 Feb 2026 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 04 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two people convicted of attacking a police party were sentenced to five years' imprisonment.
जींद। पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के दो दोषियों धरोदी निवासी सिया नैन और गुरूसर निवासी मनजीत को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नेहा नोहरिया की अदालत ने पांच-पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


दोनों पर 19-19 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। पुलिस प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि थाना सदर नरवाना में 20 नवंबर 2021 को दोनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज की गई थी। यह दोनों आरोपियों ने हरदीप उर्फ जडेजा निवासी धरोदी की गोली मारकर हत्या की थी और वारदात के बाद ढाकल (सिरसा ब्रांच) स्थित सिंचाई विभाग के स्टोर में छिपे हुए थे।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने जब दोनों आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर अवैध हथियारों से फायरिंग कर दी, हालांकि पुलिसकर्मी गोली लगने से बच गए। बाद में दोनों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला उसी समय से विचाराधीन था। इस मामले में मंगलवार को अदालत ने दोनों को सजा सुनाई और जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed