फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two passenger trains were restored after one and a half months, passengers got relief

Jind News: डेढ़ माह बाद बहाल हुईं दो पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों को मिली राहत

Fri, 27 Sep 2024 06:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 27 Sep 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
Two passenger trains were restored after one and a half months, passengers got relief
26जेएनडी10-जींद जंक्शन, जहां से पैसेंजर ट्रेन आवागमन करेंगी। संवाद
जींद। डेढ़ महीने से बंद पड़ी दो पैसेंजर ट्रेन रेलवे ने बहाल कर दी है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वीरवार सुबह 04432 जाखल-दिल्ली और 04425-26 दिल्ली-नरवाना पैसेंजर ट्रेन दिल्ली की तरफ रवाना की गईं। दोनों ट्रेन शाम को दिल्ली की तरफ से आएंगी।
विज्ञापन

14023-24 कुरुक्षेत्र-दिल्ली डीएमयू अभी दिल्ली के बजाय शकूरबस्ती तक ही अप-डाउन करेगी। रेलवे ने इस ट्रेन को 30 सितंबर तक बंद करने का फैसला किया है। इससे पहले 25 सितंबर तक बंद किया था। उसके बाद यह ट्रेन दिल्ली और कुरुक्षेत्र के बीच अप-डाउन करेंगी। 04431 दिल्ली-जाखल पैसेंजर ट्रेन यात्रियों की मांग पर रवाना कर दी गई थी, जिससे यात्रियों को काफी फायदा हुआ था।
विज्ञापन

रेलवे ने दिल्ली और पंजाब की तरफ आवागमन करने वाली दो पैसेंजर और डीएमयू ट्रेन को रद्द कर दिया था। इनको रद्द करने का कारण दिल्ली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर मरम्मत का कार्य था। हालांकि रेलवे ने यात्रियों की मांग पर 28 से 12 अगस्त तक बंद पड़ी 14023-24 दिल्ली-कुरुक्षेत्र डीएमयू को चलाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इस ट्रेन को शकूरबस्ती तक भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त से डायवर्ट चल रही थी दो मेल एक्सप्रेस

दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग से गुजरने वाली पंजाब मेल और श्रीमाता वैष्णो देवी एक्सप्रेस अगस्त से डायवर्ट होकर जा रही थी। इनका यात्रियों को फायदा नहीं मिल रहा था। यह ट्रेनें 16 सितंबर तक डायवर्ट की गई थी, लेकिन 3 सितंबर से रेलवे ने इस फैसले को रद्द करते हुए इन चारों ट्रेनों को वापस जींद से वाया रोहतक होकर ही गुजारने के आदेश जारी किए थे। इससे जींद और नरवाना से आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिली थी, क्योंकि इनको दिल्ली और बठिंडा की तरफ जाने के लिए ट्रेन नहीं मिल रही थीं। 16 सितंबर तक रोहतक से फरीदाबाद, पलवल व मथुरा जाने वाली ट्रेनों का रूट बदला गया था। यह ट्रेनें बहादुरगढ़, सकूरबस्ती, किशनगंज, नई दिल्ली व फरीदाबाद जाती थीं। इनमें 19225 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 19226 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 19107 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 19108 जम्मूतवी एक्सप्रेस और 12138 पंजाब मेल शामिल थी।


दिल्ली-बठिंडा के बीच चलने वाली सभी गाड़ियों सुचारु रूप से चल पड़ी हैं। रेलवे ने 04432 दिल्ली-जाखल और 04425-26 दिल्ली-नरवाना पैसेंंजर ट्रेन को चलाने के निर्देश दिए हैं। वहीं 14023-24 कुरुक्षेत्र-दिल्ली डीएमयू 30 सितंबर तक शकूरबस्ती से ही अप-डाउन करेंगी। -एसके कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन, जींद।

26जेएनडी10-जींद जंक्शन, जहां से पैसेंजर ट्रेन आवागमन करेंगी। संवाद

26जेएनडी10-जींद जंक्शन, जहां से पैसेंजर ट्रेन आवागमन करेंगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed