{"_id":"663156f114fe88dd7407c2a5","slug":"two-named-for-threatening-to-kill-jind-news-c-199-1-jnd1001-116443-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जान से मारने की धमकी देने पर दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जान से मारने की धमकी देने पर दो नामजद
Wed, 01 May 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 01 May 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों बाईपास के समीप स्थित धर्मकांटे पर हमला करने व जान से मारने की धमकी देने पर शहर थाना सफीदों पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चरखीदादरी जिले के मांढी गांव निवासी अंकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गाड़ी लेकर सफीदों आया हुआ था। चरखीदादरी निवासी संदीप फोगाट व धर्मेंद्र फोगाट ने सफीदों बाईपास के समीप स्थित धर्मकांटे पर उसके साथ लडाई-झगड़ा करते हुए ईंटों से हमला कर दिया और मेरे को जान से मारने की धमकी भी दी। शहर थाना सफीदों पुलिस ने अंकुर की शिकायत पर संदीप फाेगाट व धर्मेंद्र फोगाट के खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। संवाद