फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two named for attacking a farmer who was giving water to his field

Jind News: खेत में पानी दे रहे किसान पर हमला करने पर दो नामजद

Fri, 09 Aug 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 09 Aug 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two named for attacking a farmer who was giving water to his field
सफीदों। खेत में सिंचाई के लिए पानी दे रहे किसान पर डंडों व बिंडों से हमला कर घायल करने पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने दो लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोरखी गांव निवासी कर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने भागखेड़ा गांव निवासी चांदराम से जमीन ठेके पर ली हुई है। वह पांच अगस्त रात को खेत में नहर का पानी लगा रहा था। उसी समय उसके खेत में एक गाड़ी आई, जिसमें से मोरखी गांव निवासी अंकित, कृष्ण व कुछ अन्य युवक हाथों में डंडे व बिंडेललेकर उतरे। जिन्होंने उस पर हमला कर दिया, इसमें वह घायल हो गया। कर्मबीर ने बताया कि आरोपी जाते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी देकर गए। सदर थाना सफीदों पुलिस ने कर्मबीर की शिकायत पर अंकित, कृष्ण को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed