{"_id":"6647b3a946fcca357f0a3d6c","slug":"two-named-for-assault-by-blocking-the-road-jind-news-c-199-1-sroh1006-117250-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में दो नामजद
Sat, 18 May 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 18 May 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। रास्ता रोककर मारपीट करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने दो युवकों को नामजद किया है।
प्रेमनगर निवासी दीपक ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 मई को पुराना बस अड्डा पर अपने निजी काम से जा रहा था। जब वह समय करीब छह बजे आरा के पास पहुंचा तो प्रेमनगर निवासी आशु और तनु बाइक पर आए और उसका रास्ता रोक लिया। आशु ने बाइक से नीचे उतरते ही उसका गला पकड़ लिया तथा उसका सिर दीवार पर मारा। फिर आशु ने ईंट उठाकर सिर पर मारी तथा तनु ने भी उसके साथ मारपीट की। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो उसके बुआ के लडक़े सोनू ने उसे छुड़वाया। आशु व तनु जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी दे गए। जांच अधिकारी एसआई मोहनपाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दोनों युवकों को नामजद कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।