फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two more accused arrested for murdering an old man

Jind News: वृद्ध की हत्या करने के दो आरोपी और गिरफ्तार

Wed, 02 Jul 2025 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested for murdering an old man
02जेएनडी03-पुलिस गिरफ्त में वृद्ध की हत्या करने के दो आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। भिड़ताना गांव में 24 जून की रात को घर में घुसकर वृद्ध की हत्या करने मामले में पुलिस ने दो और अराोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव देवरड़ निवासी गुरमीत और रितिक के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों की जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले भिड़ताना निवासी आरोपी राजेश उर्फ भालू, नरेश उर्फ नेशा, देवरड़ निवासी राहुल और जुलाना वार्ड-10 निवासी मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 24 जून देर रात 62 वर्षीय रणधीर, उसके भाई सूबेदार रणबीर और उसका बेटा शिवकुमार समेत अन्य परिवार के लोग अपने घर पर सो रहे थे। तभी पड़ोस के ही नरेश उर्फ नेशा और राजेश उर्फ भालू ने बाहर से करीब दर्जन भर बदमाशों को बुलाकर रणधीर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था।
विज्ञापन

इससे रणधीर की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि सूबेदार रणबीर और उसका बेटा शिवकुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उसे तुरंत नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया था। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को रणधीर के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में नरेश उर्फ नेशा और राजेश उर्फ भालू को नामजद कर 10-12 अन्य के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं क तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने भिड़ताना निवासी राजेश उर्फ भालू, देवरड़ निवासी राहुल और वार्ड-10 जुलाना निवासी मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


वर्जन

वृद्ध की हत्या के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों बारे जानकारी हासिल की जाएगी।

--रामअवतार, जांच अधिकारी, थाना पिल्लूखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed