फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two mobiles looted from the shop on the strength of pistol in broad daylight

दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर दुकान से लूटे दो मोबाइल

Tue, 22 Jun 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two mobiles looted from the shop on the strength of pistol in broad daylight
सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर सवार होकर भागते दिखाई देते संदिग्ध आरोपी। - फोटो : Jind
एक ओर तो पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए योजना बना रही है, दूसरी ओर शहर में अपराधी बेखौफ दिख रहे हैं। सोमवार को दिनदहाड़े करीब साढ़े 12 बजे बाल भवन रोड स्थित एक दुकान से दो बदमाश दो मोबाइल फोन लूट ले गए। इसके बाद यह दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। हालांकि युवक सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गए हैं, लेकिन दोनों ने चेहरे ढके हुए हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार और अन्य लोगों से पूछताछ की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेेज कब्जे में ले ली है। पुलिस ने दुकानदार योगेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। बाल भवन रोड स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान के संचालक योगेश ने शहर थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोमवार दोपहर को वह दुकान पर था। इस दौरान दो युवक बाइक पर आए। जिनमें एक ने हेलमेट डाला हुआ था और एक युवक मुंह पर मास्क तथा सिर पर कपड़ा लपेटे हुए था। इस दौरान उन्होंने आते ही मोबाइल फोन दिखाने के लिए कहा। इस पर उसने अलग-अलग कंपनियों के दो मोबाइल फोन दिखाए। इसके बाद मोबाइल की कीमत को लेकर भी बातचीत हुई। तभी एक युवक ने पिस्तौल निकाला और उसे दिखाते हुए दोनों मोबाइल सहित बाइक पर सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही जांच
लूट की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने आसपास भी पूछताछ की है, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लिया है। फुटेज के आधार पर ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुनील कुमार शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed