फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   two miscreants of jind who went to take arms arrested in madhya pradesh, cia brought on production warrant

हथियार लेने गए जींद के दो बदमाश मध्य प्रदेश में गिरफ्तार, सीआईए ले आई प्रोडक्शन वारंट पर

Fri, 21 Feb 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
two miscreants of jind who went to take arms arrested in madhya pradesh, cia brought on production warrant
सीआईए टीम की गिरफ्त में मध्यप्रदेश में पकड़े गए जींद के दोनों आरोपी। - फोटो : Jind
जींद के दो बदमाशों को सीआईए टीम ने मध्य प्रदेश के जिला बड़वानी से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। दोनों के खिलाफ जींद में छह-छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों को अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया है। दोनों पंजाब के अपने अन्य साथियों के साथ मध्य प्रदेश से हथियार लेने के लिए गए थे मगर वहां की पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र खर्ब ने बताया कि सीआईए को सूचना मिली कि जींद के दो कुख्यात अपराधी शिवपुरी कॉलोनी निवासी प्रदीप उर्फ रावण तथा एकता कॉलोनी निवासी पुनीत उर्फ पोपन मध्यप्रदेश के जिला बड़वानी के थाना सेंधवा में बंद हैं। दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। सीआईए के एएसआई प्रवीन कुमार, हेड कांस्टेबल तेजवीर सिंह व कांस्टेबल अनूप व रविंद्र की टीम सेंधवा पहुंची और दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया। खर्ब ने बताया कि दोनों को शुक्रवार को जींद की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

एमपी हथियार लेने गए थे आरोपी, चढ़े पुलिस के हत्थे
वीरेंद्र सिंह खर्ब ने बताया कि दोनों अपराधी रावण और पोपन पर 6-6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले अन्य साथियों के साथ मध्यप्रदेश के जिला बड़वानी में हथियार लेने गए थे। वहां पर वह थाना सेंधवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड
खर्ब ने बताया कि आठ अगस्त 2019 को रावण व पोपन ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पटियाला चौक स्थित पंवार इलेक्ट्रिक स्टोर मालिक से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती नहीं देने पर दोनों ने गोली चलाई थी। इसमें दोनों के खिलाफ मामला दर्ज है। इसके बाद यह दोनों अदालत द्वारा भगोड़े घोषित किए जा चुके हें। नौ अगस्त 2019 को जींद निवासी मास्टर सुरेंद्र सिंह को जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चलाई थी। यह मामला सिविल लाइन थाना में दर्ज है। इसमें भी दोनों भगोड़ा थे। 12 सितंबर 2019 को उचाना के एचडीएफसी बैंक के गनमैन से उसका रिवाल्वर छीन ले गए, जिसका मामला उचाना थाना में दर्ज हैं। इसमें भी यह दोनों भगोड़े हैं। 20 जनवरी 2020 को शिव कॉलोनी निवासी बलकार की हत्या के मामले में भी यह दोनों वांछित हैं। 12 अगस्त 2018 को पोपन के खिलाफ सिविल थाना में जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का मामला दर्ज है। 25 अगस्त 2018 को सदर थाना जींद में रावण के खिलाफ गिरोहबंदी का मामला दर्ज है। पोपन के खिलाफ शहर थाना में आर्म्स एक्ट तो रावण के खिलाफ 11 अक्तूबर 2016 को झज्जर में लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed