फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two laborers injured in car collision die during treatment

Jind News: कार की टक्कर से घायल दो मजदूरों की उपचार के दौरान मौत

Sat, 18 May 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 18 May 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two laborers injured in car collision die during treatment
जुलाना। जुलाना बाईपास पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल ऑटो में बैठे छह मजदूरों में से दो ने दम तोड़ दिया है। पीजीआई रोहतक में शुक्रवार को दम तोड़ने वाले मजदूर गांव ढाणा खुर्द निवासी 34 वर्षीय सन्नी तथा भैणी जाटान निवासी 23 वर्षीय साहिल हैं। जुलाना थाना पुलिस ने एक अन्य घायल मजदूर की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गतौली निवासी सतीश ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने ठेकेदार से नेशनल हाईवे 352डी पर पट्टी लगाने का ठेका लिया हुआ है। वीरवार दोपहर को ढाणा खुर्द निवासी सन्नी, दीक्षांत, भैणी जाटान निवासी साहिल, भैणी ठकरान निवासी विकास, गतौली निवासी सुनील के साथ ऑटो में बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बैठे ऑटो में बैठे सभी छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद कार भी सर्विस लाइन पर जा गिरी थी। राहगीरों ने घायलों को जुलाना सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार को गांव ढाणा खुर्द निवासी 34 वर्षीय सन्नी तथा भैणी जाटान निवासी 25 वर्षीय साहिल की उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed