फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two groups of Brahmin community followed different paths

Jind News: ब्राह्मण समाज के दो गुट चले अलग-अलग राह

Sat, 18 May 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 18 May 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two groups of Brahmin community followed different paths
17जेएनडी22 : ब्राह्मण धर्मशाला में मौजूद ब्राह्मण समाज के लोग पत्रकाराें से बातचीत करते हुए। सं
जींद। सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए जींद की ब्राह्मण सभा और सभा से जुड़े ब्राह्मण समाज के लोगों ने शुक्रवार को बैठक की।
विज्ञापन

जींद के सफीदों रोड की ब्राह्मण धर्मशाला में शुक्रवार सुबह ब्राह्मण सभा और जींद जिले के जींद, सफीदों और जुलाना विधानसभा क्षेत्र के ब्राह्मण समुदाय के प्रतिष्ठित लोगों की बैठक हुई। बैठक में ब्राह्मण सभा जींद के पूर्व प्रधान सियाराम शास्त्री, प्रधान धर्मवीर शर्मा, जींद नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन विनोद आसरी, मध्य उत्तरी हरियाणा विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण शर्मा, जुलाना के देवेंद्र शर्मा, रघुबीर भारद्वाज शामिल हुए। बैठक में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव पर चर्चा की। सियाराम शास्त्री ने कहा कि भाजपा का ब्राह्मण समुदाय ने लगातार दो चुनाव में पूरा साथ दिया। जब बदले में ब्राह्मण समुदाय को सम्मान देने की बात आई तो उनकी उपेक्षा की गई। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा हिसार में भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह का नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए गए, लेकिन वहां रामबिलास शर्मा को सम्मान देने के बजाय उन्हें अपमानित किया गया। ब्राह्मण समुदाय को कभी काला ब्राह्मण बताकर उनका अपमान किया गया तो कभी फरसे से उनका सिर काटने की बात कही गई। सियाराम शास्त्री ने कहा कि भाजपा की सोच ब्राह्मण विरोधी है, जबकि ब्राह्मण समुदाय सबको साथ लेकर चलने वाला समुदाय है। शास्त्री ने यहां तक कहा कि मुरली मनोहर जोशी जैसे ब्राह्मण समुदाय के कई नेताओं को राजनीति से यह कहकर रिटायर कर दिया गया कि उनकी उम्र 75 पार हो गई है, जबकि हिसार में भाजपा ने 78 साल के रणजीत सिंह को टिकट दे दिया और बनारस से 75 साल के हो रहे नरेंद्र मोदी क्यों चुनाव लड़ रहे हैं।

कुछ लोगों ने किया था भाजपा का समर्थन
इससे पहले वीरवार को भी कुछ ब्राह्मण समाज के लोगों ने बैठक बुलाकर भाजपा का समर्थन किया था। सियाराम शास्त्री ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि वह समाज के ही लोग हैं, उनसे बातचीत करके उनको मनाया जाएगा।

17जेएनडी22 : ब्राह्मण धर्मशाला में मौजूद ब्राह्मण समाज के लोग पत्रकाराें से बातचीत करते हुए। सं

17जेएनडी22 : ब्राह्मण धर्मशाला में मौजूद ब्राह्मण समाज के लोग पत्रकाराें से बातचीत करते हुए। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed