फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two friends who went to get bike service attacked

Jind News: बाइक सर्विस करवाने गए दो दोस्तों पर हमला

Thu, 02 May 2024 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 02 May 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Two friends who went to get bike service attacked
जींद। शहर में सफीदों रोड पर बाइक की सर्विस करवाने आए दो दोस्तों पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने सुंदरपुरा निवासी मोहित को नामजद कर छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में निर्जन निवासी अजय ने बताया कि वह अपने दोस्त अंकुश के साथ सफीदों रोड पर बाइक की सर्विस करवाने के लिए गए थे। इस दौरान दुकान पर सुंदरपुरा निवासी मोहित अपने छह दोस्तों के साथ दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आया और आते ही बाइक के मिस्त्री नवीन पर हमला कर दिया। इस दौरान जब उन्होंने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो मोहित ने उसकी बाजू व कंधे पर चाकू से वार किए। इसके बाद दुकान में भी तोड़फोड़ की। जब आसपास के लोगों ने आरोपियों के चंगुल से बचाने का प्रयास किया तो आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मोहित को नामजद कर छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed