फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two friends going from Jhanjh Khurd to Amarheri died in a road accident

झांझ खुर्द से अमरहेड़ी जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

Tue, 15 Jun 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two friends going from Jhanjh Khurd to Amarheri died in a road accident
नरवाना रोड पर सोमवार की रात लगभग 11 बजे हुए सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवपुरी कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय जोगिंद्र और शीतलपुरी कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई। सदर थाना पुलिस ने दोनों के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में शीतलपुरी कॉलोनी निवासी महाबीर ने बताया कि उसका भाई सुभाष और शिवपुरी कॉलोनी निवासी जोगिंद्र शहर में लोगों के प्लाटों में मिट्टी डालने का काम करते थे। सोमवार शाम को वे शहर के किसी व्यक्ति के प्लॉट में मिट्टी डालने के लिए झांझ खुर्द के एक किसान के खेत से मिट्टी उठाने की मंजूरी लेने के लिए गए हुए थे। किसान से बात करने के बाद सुभाष अपने पिता राजेंद्र से मिलने के लिए दोस्त के साथ अमरहेड़ी जा रहा था में रह रहे सुभाष के पिता राजेंद्र के पास जा रहे थे।। इस दौरान जब वे नरवाना रोड पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुभाष की पत्नी ने देर होने पर फोन कर पता किया तो मिला मौत का संदेश
पति सुभाष देर रात तक जब घर नहीं आया तो उसकी पत्नी ने रात साढ़े 11 बजे फोन किया तो पुलिस ने उसे रिसीव किया और सुभाष के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना दी। इसके बाद परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि दोनों दोस्तों की मौत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष ने ही सिखाया था जोगिंद्र को काम
सुभाष पहले से ही शहर के प्लाटों में मिट्टी डालने का काम करता था। उसके पास ही जोगिंद्र रहने लगा और उसको मिट्टी के कार्य के बारे में जानकारी देकर ट्रैक्टर चलाना सिखाया। बाद में दोनों एक साथ काम करने लगे। अब काम के चलते दोनों की मौत भी एक साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed