फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two friends died after being hit by a train in Narwana

दो दोस्तों की मौत: साथ खाया खाना, एक घंटे बाद ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की चली गई जान, नरवाना में हादसा

Tue, 14 Jan 2025 09:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 14 Jan 2025 09:56 PM IST
सार

जींद के नरवाना में 20 और 21 साल के दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों आपस में दोस्त थे। हादसा मंगलवार दोपहर बाद हुआ है। 

विज्ञापन
Two friends died after being hit by a train in Narwana
ट्रेन हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद के नरवाना में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गई। हिसार रोड पुल के पास मंगलवार दोपहर बाद दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना में रखवाया गया है। मृतकों की पहचान ईस्माइलपुर गांव निवासी आदित्य (21) और पाई गांव निवासी रोहित (20) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को हिसार रोड पुल के पास रेलवे लाइन को पार करते समय दो युवक छिंदवाड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। घटना की सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची और दोनों शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान हुई है। 
विज्ञापन


रोहित के माता-पिता की मौत हो चुकी है, जिसके चलते वह अपनी बुआ के घर गांव ईस्माइलपुर रह रहा था। मृतक आदित्य और रोहित के बीच अच्छी दोस्ती थी। दोनों मंगलवार को हादसे से एक घंटे पहले घर से खाना खाकर निकले थे। फिलहाल यह खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर दोनों यहां कैसे पहुंचे और ट्रेन की चपेट में कैसे आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी चौकी नरवाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि हिसार रोड पुल के पास दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी शिनाख्त हो गई है। परिजनों का घटना के बारे में अवगत करवा दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed