फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two days later, the mercury falls, the cold wave will continue, jind news

दो दिन बाद गिरेगा पारा, चलेगी शीतलहर

Sun, 18 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sun, 18 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two days later, the mercury falls, the cold wave will continue, jind news
सर्दी ने किया लोगों को परेशान - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर महीना आधा बीत चुका है, लेकिन मौसम अभी भी गर्म बना हुआ है। पिछले साल के मुकाबले अधिकतम और न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री तक अधिक है। वहीं, मौसम विभाग ने दो दिन बार तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। इसके बाद शीतलहर चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह हालांकि मौसम में ठंड रही, लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ा, तेज धूप से राहत मिलती चली गई। शाम पांच बजे के बाद फिर मौसम में ठंड बढ़ने लगी। वहीं, छह से सात किलोमीटर प्रति घंटा चली हवा और हवा में 39 प्रतिशत नमी के कारण ठंड का अहसास हुआ। सुबह दस बजे तापमान 13 डिग्री रहा। इसके बाद 11 बजे 16, दोपहर 12 बजे 19, एक बजे 21, दो बजे 24, तीन बजे 22, शाम चार बजे 21 व पांच बजे 18, छह बजे 15 तथा सात बजे तापमान गिरकर 12 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम नौ डिग्री दर्ज किया गया। पिछले साल 17 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम आठ डिग्री रहा था।
विज्ञापन


दो दिन राहत
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन राहत मिल सकती है। इन दो दिनों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके बाद यह आठ डिग्री तक जा सकता है। वहीं, बुधवार को तापमान सात डिग्री तक जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed