सफीदों। राजकीय महाविद्यालय सफीदों में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. तनाशा हुड्डा ने किया। इस अवसर पर यूथ वेलफेयर प्रभारी डाॅ. अंजू रानी शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन साहित्यिक गतिविधियों के साथ-साथ भाषण, कविता पाठ, रंगोली, पेंटिंग, क्विज, मोनो एक्टिंग और ऑन-द-स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी-अपनी प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य डाॅ. तनासा हुड्डा ने कहा कि यह दो दिवसीय आयोजन न केवल विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देगा, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक सिद्ध होगा। इस मौके पर मनीता, रीनू, मंजू, डाॅ. शील आर्या, डाॅ. प्रवीन, डाॅ. राजीव, ज्योति कवल, निशा, डाॅ. अनिल, डाॅ. रूचि भारद्वाज, मोनिका, विकास बंसल व अमित विशेष रूप से मौजूद रहे।