फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two-day camp started to check the health of prisoners and prisoners

कैदियों और बंदियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए दो दिवसीय शिविर शुरू

Sat, 27 Aug 2022 08:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
Two-day camp started to check the health of prisoners and prisoners
जींद। जिला जेल में कैदियों व बंदियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए शनिवार को जिला जेल अधीक्षक संजीव कुमार की अध्यक्षता में दो दिवसीय शिविर लगाया गया। इसमें नागरिक अस्पताल के नोडल अधिकारी चिकित्सक संदीप लोहान व उनकी टीम ने जेल में बंदियों व कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की और स्वास्थ्य रहने के लिए प्रेरित किया। इस शिविर में एक साथ हर तरह की बीमारी के चिकित्सकों ने शामिल होकर बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

इसमें जेल अधीक्षक संजीव कु मार ने बताया कि यह शिविर हरियाणा की जेलों में बंद बंदियों के स्वास्थ्य की जांच एक ही स्थान पर सुनिश्चित करने के लिए महानिदेशक कारागार हरियाणा मोहम्मद अकील व महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा डॉ. बीना सिंह की प्रयासों से प्रदेश की सभी जेलों में आयोजित किए जा रहें हैं। जिले के मेडिसन, ईएनटी, सर्जन, हड्डी, टीबी, आंखों, मनोरोग, दंत व महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा सभी बंदियों की हेल्थ स्क्रीनिंग कर दवाइयां दी गईं। इसमें एचआईवी, एचबी, एसएजी, एचसीबी,एमसीडी समेत कई तरह के टेस्ट भी किए गए।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन बंदियों के स्वास्थय के प्रति गंभीर है। इस शिविर के आयोजन से जेल में बंद सभी बंदियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन समय-समय पर बंदियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए इस तरह के शिविरों का आयोजन करता है, ताकि बंदियों को समय रहते उपचार मिल सके। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार जेल चिकित्सा अधिकारी, बिरेंद्र सिंह जेल उपअधीक्षक, संदीप ढांगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed